जखोली के बीडीओ दिनेश चंद्र मैठाणी के असमय निधन से रूद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर
1 min read
17/12/20235:24 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
दस्तक पहाड न्यूज। खण्ड विकास अधिकारी जखोली दिनेश चंद्र मैठाणी का देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनके असमय निधन की खबर से रुद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर है।
दिनेश चंद्र मैठाणी 59 वर्ष के थे। विगत माह अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद देहरादून इलाज के लिए गये थे, लेकिन इलाज के दौरान ही लगातार उनकी स्थिति बिगड़ती गई और रविवार दोपहर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मूलतः ऊखीमठ विकासखण्ड के मक्कूमठ गाँव के निवासी थे। इसी साल खण्ड विकास अधिकारी ऊखीमठ से उनका स्थानांतरण जखोली ब्लॉक में हुआ था।
खण्ड विकास अधिकारी जखोली दिनेश चंद्र मैठाणी की मृत्यु की सूचना मिलते ही विकासखण्ड कार्यालय जखोली, गृह क्षेत्र ऊखीमठ, मक्कूमठ सहित पूरे रूद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, सीमांत अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष चण्डीप्रसाद भट्ट, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, ब्लॉक प्रमुख अगस्त्यमुनि विजया देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष ऊखीमठ सुभाष रावत, संरक्षक संदीप पुष्पवान, विजयपाल नेगी, योगेन्द्र नेगी, हर्षवर्धन सेमवाल, ग्राम विकास अधिकारी महेश बुरियाल, युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष अगस्त्यमुनि विजयपाल सिंह, एबीडीओ अगस्त्यमुनि कमल सिंह पंवार, मनरेगा संगठन अध्यक्ष अगस्त्यमुनि सुधीर कुमार, ग्राम रोजगार सेवक सतेन्द्र सिंह कठैत समेत रूद्रप्रयाग जनपद के ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जखोली के बीडीओ दिनेश चंद्र मैठाणी के असमय निधन से रूद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
दस्तक पहाड न्यूज। खण्ड विकास अधिकारी जखोली दिनेश चंद्र मैठाणी का देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनके असमय निधन
की खबर से रुद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर है।
दिनेश चंद्र मैठाणी 59 वर्ष के थे। विगत माह अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद देहरादून इलाज के लिए गये थे, लेकिन इलाज के दौरान ही लगातार उनकी स्थिति बिगड़ती
गई और रविवार दोपहर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मूलतः ऊखीमठ विकासखण्ड के मक्कूमठ गाँव के निवासी थे। इसी साल खण्ड विकास अधिकारी ऊखीमठ से उनका
स्थानांतरण जखोली ब्लॉक में हुआ था।
खण्ड विकास अधिकारी जखोली दिनेश चंद्र मैठाणी की मृत्यु की सूचना मिलते ही विकासखण्ड कार्यालय जखोली, गृह क्षेत्र ऊखीमठ, मक्कूमठ सहित पूरे रूद्रप्रयाग
जिले में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा
नौटियाल, सीमांत अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष चण्डीप्रसाद भट्ट, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, ब्लॉक प्रमुख
अगस्त्यमुनि विजया देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष ऊखीमठ सुभाष रावत, संरक्षक संदीप पुष्पवान, विजयपाल नेगी, योगेन्द्र नेगी, हर्षवर्धन सेमवाल, ग्राम विकास
अधिकारी महेश बुरियाल, युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष अगस्त्यमुनि विजयपाल सिंह, एबीडीओ अगस्त्यमुनि कमल सिंह पंवार, मनरेगा
संगठन अध्यक्ष अगस्त्यमुनि सुधीर कुमार, ग्राम रोजगार सेवक सतेन्द्र सिंह कठैत समेत रूद्रप्रयाग जनपद के ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने
शोक संवेदना प्रकट की है।