ऊखीमठ के सल्या, विकसित भारत की दिलाई शपथ तुलंगा गांव पहुंची संकल्प यात्रा, पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने किया सम्बोधित
1 min read19/12/2023 9:02 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ।।-भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा विकासखंड ऊखीमठ के सल्या,तुलंगा गांव पहुंची। संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित विभागीय जानकारियां ग्रामीणों को दी गई। साथ ही विकसित भारत शपथ भी दिलाई गयी।
संकल्प यात्रा की मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सरकारी पहल है जो आयुष्मान भारत,उज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके कार्यान्वयन पर नजर रखने के लिए देश भर में की जा रही है। विकसित भारत का उद्देश्य आजादी के 100 वर्ष यानी वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी राय सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना को साकार करना है इसके लिए वृहद जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन 2024 से 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है। यात्रा के नोडल अधिकारी उतम सिंह राणा ने बताया कि विभिन्न न्याय पंचायतों के 41 गांवों में अभी तक यात्रा संचालित की जा चुकी है जिसमें विभागीय जानकारियों के साथ ग्रामीणों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
Advertisement

Advertisement

संकल्प यात्रा में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी पंवार, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, जिला महामंत्री किरण शुक्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दर्शनी पंवार, कुंवरी बर्त्वाल, विपिन सेमवाल,भगत कोटवाल,कमल रावत, प्रधान तुलंगा नवीन रावत, प्रधान सल्या बविता देवी आदि मौजूद थे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ऊखीमठ के सल्या, विकसित भारत की दिलाई शपथ तुलंगा गांव पहुंची संकल्प यात्रा, पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने किया सम्बोधित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









