फाटा के गवनी पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक शव, शिनाख्त, पीएम के लिए भेजा
1 min read05/01/2024 12:16 am
दस्तक पहाड न्यूज / गुप्तकाशी
बृहस्पतिवार सांय केदारनाथ हाईवे पर फाटा बाजार से गौरीकुंड की ओर गवनी पुल के पास एक शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई।
Advertisement

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पहुंची। मामला संदिग्ध देख मौके पर फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। जबकि पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कर दी गई है। पुलिस के अनुसार युवक कमल चंद पुत्र बुद्धि लाल उम्र 23 ग्राम मस्ता नारायणकोटि गुप्तकाशी निवासी है। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी गुप्तकाशी अजय जाटव ने बताया कि शव की शिनाख्त कर दी गई है जबकि युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है जिससे फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव कोपोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
फाटा के गवनी पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक शव, शिनाख्त, पीएम के लिए भेजा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









