पठाली गांव में हाथी कौथिग, दुर्योधन वध और अस्त्र – शस्त्र विसर्जन के साथ पाण्डव नृत्य सम्पन्न
1 min read15/01/2024 7:10 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ।। तहसील मुख्यालय के समीपवर्ती पठाली गांव में आयोजित पाण्डव नृत्य हाथी कौथिग, दुर्योधन वध व पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। समापन अवसर पर विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों व धियाणियो ने पाण्डवों के दर्शन कर मनौती मांगी। पांडव नृत्य के अन्तिम दिन भीम-दुर्योधन युद्ध का भव्य मंचन किया गया जिसके बाद भगवान श्री कृष्ण के इशारे पर भीम ने दुर्योधन की जांघ तोड़कर वध कर दिया इस दौरान कई देवी देवता अवतरित हो गये।

Advertisement

Advertisement

भीम की भूमिका में मुकेश राणा एवं दुर्योधन की भूमिका में लक्ष्मण सिंह ने शानदार अभिनय किया। ग्राम प्रधान गुड्डी देवी राणा ने बताया कि विगत 23 दिसम्बर से पाण्डव नृत्य का शुभारंभ किया गया था तथा पाण्डव नृत्य में अनेक धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया गया! उन्होंने बताया कि पाण्डव नृत्य में श्रीकृष्ण, युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव , द्रोपती, हनुमान सहित अनेक पाण्डव पश्वाओ द्वारा अहम भूमिका निभाई गयी! पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र राणा ने बताया कि पाण्डव नृत्य में पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र पाण्डव चौक लाना, गैंडा कौथिग, पयांडाली, हाथी कौथिग, तीर्थ यात्रा भ्रमण, नगर भ्रमण, गंगा स्नान, हाथी कौथिग सहित पाण्डव नृत्य से सम्बन्धित अनेक प्रकार के आयोजन किये गए! सचिव नागेन्द्र राणा ने बताया कि पाण्डव नृत्य के आयोजन से ग्रामीणों व धियाणियो में भारी उत्साह बना रहा प्रति दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाण्डव नृत्य में शामिल होकर क्षेत्र के खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना की। क्षेपस विजय लक्ष्मी देवी ने बताया कि तीर्थ भ्रमण के तहत पाण्डवों ने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर तीर्थ की यात्रा की! कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि नगर भ्रमण के तहत पाण्डवों ने किमाणा व पठाली गाँव का भ्रमण कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया।
Read Also This:
पाण्डव नृत्य के समापन अवसर पर सह सचिव विजय त्रिवेदी, मंत्री जगदीश राणा, कोषाध्यक्ष मनवर सिंह नेगी, वन पंचायत सरपंच भरत राण,जय प्रकाश तिवारी, नागेन्द्र तिवारी,शिव सिंह पंवार, विजय सिंह पंवार, बबलू जंगली, भूपेंद्र राणा, महावीर नेगी, भगवती प्रसाद सेमवाल, पूनम नौटियाल , चंन्दा नेगी, जय प्रकाश पंवार, अशोक तिवारी सहित पाण्डव पश्वा , पाण्डव नृत्य कमेटी पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे!
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
पठाली गांव में हाथी कौथिग, दुर्योधन वध और अस्त्र – शस्त्र विसर्जन के साथ पाण्डव नृत्य सम्पन्न
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









