उत्तराखंड के गाँवों में 5115 महिलाओं को मिलेगें रोजगार का अवसर, केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति, देखिए शासनादेश
1 min read19/01/2024 7:53 am
केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के 5115 मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत अब प्रदेश में शत प्रतिशत मिनी आंगनवाड़ी केंद्र हुए उच्चीकृत होंगे जिसके तहत प्रदेश में जल्द 5115 महिलाओं को सहायिकाओं के रूप में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
दस्तक पहाड न्यूज / देहरादून। प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है।जिसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया है।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह राज्य के लिए बेहद खुशी का विषय है कि जब रामराज्य की स्थापना हो रही है उसी समय राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों को यह एक बड़ा तौहफ़ा दिया है।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के सौ प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।जल्द ही इनका निर्माण का कार्य किया जाएगा। *जल्द ही 5115 महिलाओं को सहायिकाओं के रूप में रोजगार मिलेगा और इन मिनी केंद्रों के उच्चीकृत होने से हमारी आंगनबाड़ी बहने सशक्त भी बनेगी।*उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहने विभाग की ताकत हैं।आज सरकार की हर एक योजना को जन -जन तक पहुंचाने में हमारी बहनों का भी बड़ा योगदान होता है।सरकार हमारी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड के गाँवों में 5115 महिलाओं को मिलेगें रोजगार का अवसर, केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति, देखिए शासनादेश
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129