श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत मुख्य बाजार ऊखीमठ में निकाली गई भगवान श्रीराम की भव्य झांकी
1 min read20/01/2024 9:13 pm
विनोद नौटियाल ऊखीमठ।। अध्योध्या में नवनिर्मित राम मन्दिर में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत मुख्य बाजार ऊखीमठ में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी के साथ महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ महिला मंगल दलों, कीर्तन मण्डलियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ,व्यापारियों एवं सैकड़ों की संख्या में राम भक्तों ने प्रतिभाग कर राम नाम के जयकारे लगाए।
Advertisement

Advertisement

शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों के राम भक्त मधुगंगा हैलीपैड पर एकत्रित हुए वहां से भगवान श्री राम की दिव्य झांकी के साथ पीले परिधानों से सजी महिलाएं कलश और हाथों में राम नाम का पताका लहराते हुए मुख्य बाजार से मस्तोली होते हुए तहसील परिसर स्थित रामलीला मैदान में पहुंचे। जहां पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान श्री राम की आरती उतारी गई। जिसके बाद सभी रामभक्तों को प्रसाद रूप में अक्षत एवं मिष्ठान वितरण किया गया। केदारनाथ के पुजारी शिव शंकर लिंग की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में स्वामी भागवानन्द गिरि, आचार्य विश्वमोहन जमलोकी,खण्ड संघ संचालक दलवीर पुजारी,सह जिला कार्यवाह विजय रावत, खण्ड कार्यवाह तेज प्रकाश त्रिवेदी, शोभा यात्रा पालक रधुनाथ सिंह नेगी, खण्ड पालक लक्ष्मण सिंह नेगी, संयोजक विजय राणा ने सभी राम भक्तों का अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Read Also This:
Advertisement

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, राज्यमंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट्, मधुगंगा होटल के चेयरमैन कुशाल सिंह नेगी,व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट,भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भटट्, महामंत्री दलवीर नेगी, नन्दन सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, रंगकर्मी बबलू जंगली, हनुमान के पश्वा अर्जुन रावत,महेश बर्त्वाल, जगदीश नेगी,सुरेन्द्र दत्त नौटियाल,प्रधान सन्दीप पुष्वाण, कुन्ती नेगी, प्रर्मिला देवी, गुड्डी राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऊषा भट्ट,अंजना रावत, रेखा रावत, प्रकाश रावत, श्याम सिंह बिष्ट, गजपाल रावत, रमेश नौटियाल, विनोद रावत, अंजनेश पंवार, कुलदीप रावत, मनवर सिंह नेगी, प्रदीप त्रिवेदी, मण्डल कार्यवाह जगदीश राणा, मनमोहन सिंह रावत,सुधा नेगी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी पंवार, नर्वदा देवी,हेमलता नौटियाल, बबीता भट्ट,राय सिंह रावत, दलवीर रावत, पवन राणा, प्रदीप रावत सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद थे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत मुख्य बाजार ऊखीमठ में निकाली गई भगवान श्रीराम की भव्य झांकी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129