नौजुला नारी गाँव माँ चण्डिका की उत्तर चरण की देवरा यात्रा में पहुँची बेंजी गाँव, पूछा कुशलक्षेम, दिया आशीर्वाद
1 min read21/01/2024 9:37 am
दीपक बेंजवाल / बेंजी
दस्तक पहाड न्यूज। नौजुला क्षेत्र के नारी गाँव की आराध्य आदिशक्ति पारम्बा माँ चण्डिका की उत्तर चरण की देवरा यात्रा आज बेंजी गाँव पहुंची।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

बेंजी गाँव स्थित तुंगनाथ बिथरा में देवी के आगमन पर मंत्रोच्चार मंगलाचरण के साथ ग्रामीणों द्वारा देवी का भावपूर्ण स्वागत स्तवन कर अर्घ्य लगाया गया। बासी एवं ढोल-दमाऊं की थाप पर एरवाल द्वारा देव नृत्य किया गया। इसके बाद मां चंडिका देवी को रात्रि प्रवास के लिए तुंगनाथ बिथरा भवन में विराजमान किया गया। जहां पर सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए महाविद्या पाठ एवं दैनिक अनुष्ठानिक परंपराओं का निर्वहन करने के बाद समस्त भक्तों द्वारा मां चंडिका नारी देवी की सांयकालीन आरती उतारी गई। ब्रह्म मुहूर्त में पोला गाँव के सेमवाल ब्राह्मणों और नारी गाँव के मलवाल पुजारीयों द्वारा देवी का आह्वान कर उन्हें जागृत किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना, श्रृंगार के साथ हवन और आरती की गई। इसके बाद मां भगवती चंडिका ने बेंजी गांव में घर-घर जाकर धियाणियों एवं भक्तों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें आशीर्वाद दिया।
देवरा समिति के अध्यक्ष दीक्षराज सिंह रावत ने बताया कि मां चंडिका देवी की यह दूसरे चरण की यात्रा है, जिसमें तल्ला नागपुर पट्टी का भ्रमण कर पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ और काशी विश्वनाथ के भ्रमण कर देवी अगस्त्यमुनि मंदिर होते हुए तीसरे चरण की यात्रा करेगी। इस देवरा यात्रा में देवी अनेक गांवों में भ्रमण कर धियाणियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों की कुशलक्षेम पूछ रही है। मां भगवती सात माह की देवरा यात्रा में चारों दिशाओं के गांवों का भ्रमण करते हुए अपने भक्तों से मिलेगी।
यात्रा में देवी के वाहक रूप में बारह एरवाल (गण) साथ चल रहे है। देवरा समिति के संरक्षक जयकृत सिंह बिष्ट, नारी देवी मंदिर समिति सदस्य राजमोहन सजवाण,आचार्य नरेश सेमवाल, नीलकंठ सेमवाल, पुजारी प्रसाद मलवाल, बृजमोहन बिष्ट, गोविन्द नेगी, गजेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह समेत बांसी रविंद्र, आयुश एवं ढोल वादक दयाल नथवाण, प्रथम नथवाण, जीतपाल नथवाण सहित साठ की संख्या में देवरा यात्री साथ चल रहे है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
नौजुला नारी गाँव माँ चण्डिका की उत्तर चरण की देवरा यात्रा में पहुँची बेंजी गाँव, पूछा कुशलक्षेम, दिया आशीर्वाद
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129