दस्तक पहाड न्यूज/ अगस्त्यमुनि ऊखीमठ में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह कुंवर के नेतृत्व में रोजगार दो न्याय दो अभियान के तहत पोस्टर लांच किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बेरोजगारी का आंकड़ा सामने लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री नम्बर पर बरोजगारों से मिस कॉल करवाई जाएगी। जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है, चाहे भर्ती घोटाला हो या पेपर लीक मामला हो, ये प्रदेश सरकार की नाकामी को दिखाते है। उन्होंने कहा जो उत्तराखंड

Featured Image

सैन्य प्रदेश के रूप में जाना जाता है, वही प्रदेश अग्नि वीर योजना के तहत युवाओं की सेना में भागीदारी कम हो रही है. बेरोजगारो की इस न्याय की लड़ाई को कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस प्रमुखता से लड़ेगी। उन्होंने मोबाइल नंबर 8860812345 अधिक से अधिक मिस कॉल कर न्याय दो रोजगार दो अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद प्रदीप धर्मवान, रविन्द्र रावत, जिला महासचिव धर्मेन्द्र पुष्पवान, ऋषित शैव, शिवम्, निमिष, अनुराग, रोहित पंवार, विनय शैव, गौरव,अमन आदि युवा शामिल रहे।