राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश जन जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून आगमन को लेकर उत्साह
1 min read25/01/2024 7:36 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग। ।
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून आगमन को लेकर रुद्रप्रयाग में भी कांग्रेस की तैयारियां हो गई है। गुरुवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं ने देहरादून जाने के लिए रणनीति बनाई। साथ ही कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो गए हैं। मुख्यालय स्थित ज्वाल्पा पेलेस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद से सभी पीसीसी सदस्य से लेकर बूथ व जनपद स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता देहरादून रवाना होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस लगातार तैयारियों में जुटी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश हर कार्यकर्ता और जन जन तक पहुंच सके इसलिए कांग्रेसी बड़ी संख्या में देहरादून पहुंच रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, रुद्रप्रयाग विस के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र बुटोला, सुरेंद्र सकलानी, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, हयात सिंह राणा, दीपक भंडारी, लक्ष्मण सिंह रावत, बंटी जगवाण, धनराज बंगारी आदि मौजूद थे।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश जन जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून आगमन को लेकर उत्साह
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









