ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग महोत्सव की तैयारियां शुरू, नारी वंदन महोत्सव के तहत मुख्यमंत्री धामी पहुंचेंगे अगस्त्यमुनि
1 min read25/01/2024 9:21 pm
विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने किया निरीक्षण
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि।। नारी वंदन महोत्सव के तहत रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित *ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग महोत्सव* के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर श्री पुष्कर सिंह धामी की आगमन पर अगस्त्यमुनि खेल मैदान में होने जा रहे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ अनिवार्य व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

गुरुवार को खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नारी वंदन महोत्सव के तहत रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बाजार मुख्य स्थिति शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों व प्रतिभागियों को सूचीबद्ध कर उन्हें कार्यक्रम में प्रतिभाग करवाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु नामित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं व तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के संबंध में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं, कार्यक्रमों उत्पादनों एवं प्रदर्शनी के लिए महाप्रबंधक उद्योग व जिला उद्यान अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रम के लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत किए जाने परियोजना निदेशक एवं परियोजना अधिकारी रीप को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्रों के लाभार्थियों को प्रतिभाग करवाने हेतु संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत व्यवस्था करेंगे। इसी तरह अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग कार्यक्रम स्थल में पंडाल व मंच की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बैठक में परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनके ओझा, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग महोत्सव की तैयारियां शुरू, नारी वंदन महोत्सव के तहत मुख्यमंत्री धामी पहुंचेंगे अगस्त्यमुनि
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









