सीएम का रोड़ शो, ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में रविवार को पहुँचेंगे अगस्त्यमुनि, देखिए कार्यक्रम की रूपरेखा
1 min read27/01/2024 8:38 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि।।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल दिनांक 28 जनवरी (रविवार) को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक *रोड शो कार्यक्रम* तथा नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित *ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग* में प्रतिभाग किया जाएगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार (28 जनवरी) को पूर्वाह्न 11ः55 बजे सहस्रधारा हैलीपैड़ से हैलीकाॅप्टर के माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग हेतु प्रस्थान कर 12ः25 बजे पीजी कालेज अगस्त्यमुनि मैदान पहुंचेंगे। यहां से 12ः30 बजे पुराना देवल पहुंचेंगे तथा 12ः35 बजे प्राचीन देवल अगस्त्यमुनि से 1ः15 बजे अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक *रोड शो* में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात् 1ः15 बजे से मुख्यमंत्री द्वारा अगस्त्यमुनि में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम *ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग* में प्रतिभाग किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री पीजी काॅलेज अगस्त्यमुनि से 3:35 बजे जीटीसी हैलीपैड़ देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सीएम का रोड़ शो, ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में रविवार को पहुँचेंगे अगस्त्यमुनि, देखिए कार्यक्रम की रूपरेखा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129