दीपक बेंजवाल  / अगस्त्यमुनि दस्तक पहाड न्यूज। । अगस्त्यमुनि नगर व्यापार मण्डल की आम बैठक आज मंगलवार को रामलीला मैदान में आयोजित की गई। बैठक में फरवरी में प्रस्तावित व्यापार संघ चुनावों पर चर्चा हुई। जिसके पश्चात व्यापार संघ चुनावों को निष्पक्षता से कराने के लिए जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल रूद्रप्रयाग की संस्तुति पर एक चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री मोहन रौतेला और शत्रुघ्न नेगी को मुख्य चुनाव प्रवेक्षक बनाया गया। इसके साथ मुख्य चुनाव

Featured Image

संचालन अधिकारी के लिए पुष्कर लिए कण्डारी, सह चुनाव अधिकारी गोपाल सिंह राणा, चुनाव संचालन अधिकारी प्रकाश पंवार, मोहम्मद उस्मानी तथा चुनाव संचालन के लिए पर 7 सदस्य जिनमें वीरेन्द्र सिंह नेगी, भारत आर्य, पंकज डोबियाल, मुकेश गोस्वामी, तेजेन्द्र बर्त्वाल, आशीष बर्त्वाल, सुशील गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। व्यापार संघ महामंत्री त्रिभुवन नेगी ने बताया कि आगामी 6 फरवरी को चुनाव हेतू नामंकन, 7 फरवरी को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन और 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से 3 बजे तक चुनाव हेतु मतदान होगा। 4 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। इसमें नामांकन शुल्क भी निर्धारित किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद 6000₹, महामंत्री पर 5000₹, कोषाध्यक्ष पद पर 4000₹ पर देय है। 4 फरवरी तक पंजीकरण किया जाएगा। महामंत्री ने सभी व्यापारियों से पंजीकरण कराने को कहा है, वोटिंग के लिए पंजीकरण होना अनिवार्य है। बैठक में हरीश गुसाई, बलवीर कण्डारी, दिगम्बर सिंह, रमेश चंद्र, अनिल कोठियाल, धन सिंह,  प्रमोद सिंह, राजेन्द्र बिष्ट समेत व्यापारी मौजूद रहे।