शराब तस्करों के मंसूबों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने फेरा पानी, 18 पेटी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
1 min read10/02/2024 10:06 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग
18 पेटी शराब का परिवहन कर रहे 02 व्यक्ति आये रुद्रप्रयाग पुलिस की गिरफ्त में, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज। अवैध शराब तस्करी की रोकथाम व धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गए निर्देशों के व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में शनिवार को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा वीरेंद्र सिंह पुत्र श्री गजे सिंह निवासी ग्राम वार्धा, थाना थराली, जिला चमोली और वीर सिंह पुत्र श्री सत्ये सिंह निवासी ग्राम ललूडी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग को वाहन संख्या यूके 07Z0248 वेगनार में 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
शराब तस्करों के मंसूबों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने फेरा पानी, 18 पेटी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129