06 पेटी अवैध शराब का परिवहन कर रहे व्यक्ति को अगस्त्यमुनि पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज
1 min read17/02/2024 7:16 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
अगस्त्यमुनि पुलिस ने 6 पेटी अवैध शराब का परिवहन कर रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज। अवैध शराब की तस्करी व रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में आज थाना अगस्यमुनि पुलिस द्वारा भीम सिंह पुत्र स्व देव सिंह, निवासी ग्राम लखेड़ी, पोस्ट गौल, थाना गैरसैण, जिला चमोली को वाहन संख्या UA 07 P 0017 सेन्ट्रो कार में 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मेकडाॅवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
06 पेटी अवैध शराब का परिवहन कर रहे व्यक्ति को अगस्त्यमुनि पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129