उद्योग व्यापार मण्डल अगस्त्यमुनि की पहल पर अगस्त्यमुनि में खुलेगा नया आधार सेंटर, जनता को मिलेगा लाभ
1 min read05/03/2024 7:29 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। उद्योग व्यापार मण्डल अगस्त्यमुनि की पहल पर शीघ्र ही नगर क्षेत्र में आधार सेवा का एक और केन्द्र खुलने जा रहा है। उपजिलाधिकारी रूद्रप्रयाग द्वारा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिए गये हैं। दरअसल ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि में आधार सेवा केन्द्र एकमात्र ब्लॉक कार्यालय में खुला है परन्तु उस पर एक बड़ी जनसंख्या का दबाव है। जिससे जनता को भारीपरेशानी उठारनी पड़ती है। दूर दूर से ग्रामीण आाधार बनवाने या उसमें सुधार करवाने के लिए बड़ी संख्या में रोजाना अगस्त्यमुनि पहुंचते हैं। एक मात्र केन्द्र होने से सुबह से ही केन्द्र में भीड़ लगनी प्रारम्भ हो जाती है। कई बार तो सांय तक भी नम्बर नहीं आ पाता है। इसके साथ ही कई बार मशीन खराब होने तथा कर्मचारी के छुट्टी या अन्यत्र कार्य पर चले जाने से भी जनता को बेरंग लौटना पड़ता है। जिससे जनता को समय एवं धन का भी अपव्यय होता है। जनता की इसी परेशानी को समझते हुए नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल को ज्ञापन सौंपा। जिस पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अधिशासी अधिकारी को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही नगर पंचायत कार्यालय में भी आधार सेवा केन्द्र खोला जायेगा। नगर व्यापार मण्डल ने उपजिलाधिकारी का आभार प्रकट करते हुए उनको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आधार सेवा केन्द्र खुलने से जनता को भारी राहत मिलेगी। तथा उन्हें आधार बनवाने तथा उसमें सुधार करने के लिए अब दर दर नहीं भटकना पड़ेगा।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उद्योग व्यापार मण्डल अगस्त्यमुनि की पहल पर अगस्त्यमुनि में खुलेगा नया आधार सेंटर, जनता को मिलेगा लाभ
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









