डॉ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में धूमधाम से मनाया गया लोकसंस्कृति एवं खुशी का प्रतीक बालपर्व फूलदेई
1 min read
14/03/20249:18 pm
दस्तक पहाड न्यूज / गुप्तकाशी।।
चैत्र संक्रांति के अवसर पर आज जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय डॉ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में लोकसंस्कृति एवं खुशी का प्रतीक बालपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रागंण में कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री लखपत सिंह राणा जी ने फूलदेई पर्व की महत्ता को बताते हुए कहा कि अपने राज्य उत्तराखण्ड में चैत्र महीने की संक्रांति से इस पर्व को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। सुबह होते ही पहाड़ के हर गांव में बच्चे रिंगाल से बनी टोकरी में फ्योंली के पीले सुन्दर फूल लेकर पूरे गांव के हर घर की देहरी पर गीत गाते हुए इन फूलों को डालते हैं। उन्होंने कहा कि फूलदेई बच्चों को प्रकृति प्रेम और सामाजिक चिंतन की शिक्षा बचपन में ही देने का पर्व है।
विद्यालय प्रागंण में आयोजित इस बालपर्व फूलदेई में सभी छात्र छात्रायें सुन्दर पीली फ्योंली एवं बुरांस के फूलों से भरी फूलकंडियों के साथ एकत्रित हुए। छात्रों की कुछ टोलियों द्वारा घोगा माता की डोलियां भी लायी गई। गाजे बाजों के साथ घोगा माता की डोलियों द्वारा सुन्दर नृत्य किया गया एवं छात्र-छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा विभिन्न गीतों के साथ डोलियों पर पुष्प वर्षा की गयी। विद्यालय के संस्थापक श्री लखपत सिंह राणा एवं वरिष्ठ शिक्षक चन्द्रशेखर नौटियाल द्वारा भी घोगा माता की डोली को अपने कंधों पर रखकर नचाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक महोदय व स्वीप रुद्रपयाग के जनपदीय आइकन द्वारा सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ भी दिलाई गयी
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामकृष्ण गोस्वामी, चन्द्रशेखर नौटियाल, प्रदीप बिष्ट, मनीष डिमरी, पंकज पंवार, राहुल राणा, विनोद गैरोला, ज्योति असवाल, कविता दुमागा, संध्या भट्ट, रिचा सेमवाल, कविता भट्ट, संगीता दानू, पूजा विष्ट, सुमन शुक्ला, संगीता जमलोकी, अर्चना देवी, पूनम बर्तवाल, राखी चौहान, वीणा चौहान, ज्योति देवशाली, कविता गोस्वामी, रविन्द्र सिंह नेगी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
डॉ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में धूमधाम से मनाया गया लोकसंस्कृति एवं खुशी का प्रतीक बालपर्व फूलदेई
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज / गुप्तकाशी।।
चैत्र संक्रांति के अवसर पर आज जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय डॉ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में लोकसंस्कृति एवं खुशी का
प्रतीक बालपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रागंण में कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री लखपत सिंह राणा जी ने
फूलदेई पर्व की महत्ता को बताते हुए कहा कि अपने राज्य उत्तराखण्ड में चैत्र महीने की संक्रांति से इस पर्व को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। सुबह
होते ही पहाड़ के हर गांव में बच्चे रिंगाल से बनी टोकरी में फ्योंली के पीले सुन्दर फूल लेकर पूरे गांव के हर घर की देहरी पर गीत गाते हुए इन फूलों को डालते हैं।
उन्होंने कहा कि फूलदेई बच्चों को प्रकृति प्रेम और सामाजिक चिंतन की शिक्षा बचपन में ही देने का पर्व है।
विद्यालय प्रागंण में आयोजित इस बालपर्व फूलदेई में सभी छात्र छात्रायें सुन्दर पीली फ्योंली एवं बुरांस के फूलों से भरी फूलकंडियों के साथ एकत्रित हुए।
छात्रों की कुछ टोलियों द्वारा घोगा माता की डोलियां भी लायी गई। गाजे बाजों के साथ घोगा माता की डोलियों द्वारा सुन्दर नृत्य किया गया एवं छात्र-छात्राओं व
अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा विभिन्न गीतों के साथ डोलियों पर पुष्प वर्षा की गयी। विद्यालय के संस्थापक श्री लखपत सिंह राणा एवं वरिष्ठ शिक्षक चन्द्रशेखर
नौटियाल द्वारा भी घोगा माता की डोली को अपने कंधों पर रखकर नचाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक महोदय व स्वीप रुद्रपयाग के जनपदीय आइकन द्वारा सामान्य
लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ भी दिलाई गयी
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामकृष्ण गोस्वामी, चन्द्रशेखर नौटियाल, प्रदीप बिष्ट, मनीष डिमरी, पंकज पंवार, राहुल राणा, विनोद गैरोला, ज्योति
असवाल, कविता दुमागा, संध्या भट्ट, रिचा सेमवाल, कविता भट्ट, संगीता दानू, पूजा विष्ट, सुमन शुक्ला, संगीता जमलोकी, अर्चना देवी, पूनम बर्तवाल, राखी चौहान, वीणा
चौहान, ज्योति देवशाली, कविता गोस्वामी, रविन्द्र सिंह नेगी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।