शराब तस्करी कर रहे युवक को ऊखीमठ में रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min read18/03/2024 12:15 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग।। शराब तस्करी कर रहे एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार। आगामी समय में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु देशभर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दियेग गये हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग इत्यादि की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी हर्षवर्द्धनी सुमन के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मनीष कुमार, पुत्र स्व0 श्री मोहन लाल, निवासी ग्राम नाला, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग को वाहन संख्या UK 07 TD 4592 कार रिनोल्ट ट्रिबर से 48 अद्दे (हाफ) अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है व अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
शराब तस्करी कर रहे युवक को ऊखीमठ में रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129