होली पर इस साल बहुत ही अद्भुत संयोग बन रहा है। होली के दिन चंद्र ग्रहण होने के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का भी संयोग बन रहा है। साथ ही कुंभ राशि में शुक्र, मंगल और शनि की युति बन रही है। इसके अलावा मीन राशि में सूर्य और राहु का युति संबंध बना है। इन सभी शुभ संयोग के बीच होली का त्‍योहार मिथुन सहित 5 राशियों के जीवन में रौनक लेकर आएगा और साथ ही करियर में चार चांद लगाएगा। आइए देखते हैं कौन सी होंगी ये 5 राशियां।

Featured Image

दीपक बेंजवाल  / दस्तक पहाड न्यूज  / अगस्त्यमुनि।। अबकी बार होली पर 100 साल के बाद विचित्र संयोग बन रहा है। दरअसल होलिका दहन अबकी बार 24 मार्च को है और 25 तारीख को रंगोत्सव मनाया जाएगा। पंचांग की गणना से मालूम होता है कि 25 तारीख को दिन में चंद्रग्रहण लगेगा। ज्योतिषी गणना से मालूम होता है कि साल 1924 में भी होली के दिन चंद्रग्रहण लगा था। हलांकि फर्क बस यह है कि उस समय चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखा था और इस बार 25 मार्च का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। उस समय पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था लेकिन अबकी बार लग रहा चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण के दौरान का चंद्रमा सिंह राशि में होंगे जबकि राहु और सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे यह ग्रहण मिथुन समेत 5 राशियों के लिए लाभकारी परिणाम देने वाला होगा। होली के बाद इन राशियों के जीवन का स्‍वर्णिम काल आरंभ होगा और करियर कारोबार में उन्‍नति होगी।होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ प्रभाव बढ़ाने वाले माना जा रहा है। आपको करियर और कारोबार में अनुकूल फल प्राप्‍त होंगे। आपके जीवन में सुविधाएं बढ़ेंगी और आपको कारोबार में कामयाबी हासिल होगी। इस बीच आपकी योजनाओं को गति मिलेगी और कारोबार में धन का निवेश बढ़ाने से लाभ होगा। आपको कहीं से रुका धन मिलने से आपके कुछ रुके प्रॉजेक्‍ट फिर से आरंभ हो सकते हैं। आपको संतान पक्ष के लोगों से शुभ समाचार मिलेगा और पैतृ‍क संपत्ति के मामले में बहुत लाभ होगा। आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होगी।मिथुन राशि वालों के लिए होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण आपको करियर और कारोबार के मामले में काफी आगे तक ले जाएगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आप इस दौरान करियर के मामले में जो भी फैसला आप लेंगे उसमें आपको लाभ होगा। होली पर लगने वाला ग्रहण आपके जीवन में भौतिक सुविधाएं बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आप इस दौरान काम धंधे में भी अच्‍छी कमाई कर पाएंगे। तुला राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अनुकूल फल देने वाला माना जा रहा है। आपको इस दौरान वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है और आप किसी प्रॉपर्टी से जुड़ी डील कर सकते हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपके प्रमोशन की खबर आपके लिए आ सकती है। करियर से जुड़े शुभ समाचार आपको प्राप्‍त होंगे और आप धन की बचत करने में भी सफल होंगे। आपका बैंक बैलेंस इस बीच बढ़ेगा और आप पैसों की भी काफी बचत कर पाएंगे। मकर राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण आपके जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आपको वस्‍त्र और आभूषणों की प्राप्ति होगी और आपके धन में वृद्धि होगी। नौकरी के मामले में आपको कहीं से काम की जानकारी मिल सकती है। आपको मनचाही जगह पर काम करने के लिए भेजा जा सकता है और आपके जीवन में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। जो लोग विदेश से कारोबार करते हैं उनका काम और आगे बढे़गा और लाभ कमाएंगे। जीवनसाथी और संतान का साथ आपको हर मामले में मिलेगा। होली पर चंद्र ग्रहण के बाद कुंभ राशि वालों के जीवन में तरक्‍की करने के नए अवसर आएंगे। आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्‍त होंगे और आपके व्‍यक्तित्‍व में काफी निखार आएगा। जो लोग पार्टनरशिप में अपना बिजनस करते हैं उनको लाभ होगा। आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्य का संयोग बन रहा है। करियर में आप ऊंची छलांग लगाएंग। जो लोग अभी तक आपके विरोधी थे, वे भी आपसे अब दोस्‍ती करने के बारे में सोचने लगेंगे। होली पर सुबह 10:23 बजे से चंद्र ग्रहण का साया, कब-कैसे खेलें होली? कितने बजे लगेगा सूतक ? पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा (Falgun Purnima 2024) तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च 2024 को है लेकिन इसी दिन यानी होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। शास्त्रों और ज्योतिष में चंद्र ग्रहण की घटना शुभ नहीं मानी जाती है. इसलिए ग्रहण का सूतक लगते ही शुभ और धार्मिक कार्यों पर रोक लग जाती है।होली (Holi 2024) के दिन यानी 25 मार्च को चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 से लगेगा और दोपहर 03:01 पर समाप्त हो जाएगा. चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 12: 43 पर है. वहीं ग्रहण के दिन चंद्रमा शाम 06:44 पर उदय होगा। होली पर लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए होली, होलिका दहन (Holika Dahan 2024) और धार्मिक कार्यों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां चंद्र ग्रहण का सूतक (Chandra Grahan Sutak) भी मान्य नहीं होगा।. भारत के अलावा ग्रहण को आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश अफ्रीका में देखा जा सकेगा।