अगस्त्यमुनि से सीतापुर तक होगी छोटी गाड़ियों से सटल सेवा, जिला प्रशासन, टैक्सी यूनियन व अगस्त्यमुनि व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में लिया गया निर्णय
1 min read01/05/2024 3:49 pm
दस्तक पहाड न्यूज /अगस्त्यमुनि
आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर के अगस्त्यमुनि व्यापार मंडल, अगस्त्य टैक्सी यूनियन व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में अगस्त्यमुनि नगर पंचायत कार्यालय में बैठक आहूत की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा के दौरान कुण्ड से लेकर सोनप्रयाग के बीच बार बार लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए अगस्त्यमुनि से सीतापुर तक छोटी गाड़ियों के द्वारा सटल सेवा प्रारम्भ की जाएगी। यात्री बसों को अगस्त्यमुनि स्थित क्रीड़ा मैदान में ही रोका जाएगा। सर्वसहमति के आधार पर अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग तक प्रति व्यक्ति का किराया 200 रूपये तय किया गया। प्रशासन द्वारा यात्रा कल के दौरान नगर पंचायत के माध्यम से क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि के किनारे अस्थाई पार्किंग बनाई जाएगी, जिसमें कि चारपहिया वाहनों से 500 तथा दुपहिया वाहनों से 100 का पार्किंग शुल्क लिया जाएगा, जिससे कि बाजार में अनावश्यक गाड़ियां नहीं रहेंगी। और जाम की स्थिति को कम करने के लिए लगाये गये इन सटल वाहनों से भी प्रतिदिन 50 का पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। बैठक में उपजिलाधिकारी रूद्रप्रयाग, एआरटीओ रूद्रप्रयाग, थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि, जिला क्रीडा अधिकारी, नगर पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विवेक बुटोला, व्यापार संघ प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला, शत्रुघ्न नेगी, विनोद आर्य, नवीन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि से सीतापुर तक होगी छोटी गाड़ियों से सटल सेवा, जिला प्रशासन, टैक्सी यूनियन व अगस्त्यमुनि व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में लिया गया निर्णय
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129