देहरादून में बड़ा हादसा, कबाड़ी की दुकान में बम फटने से हुआ धमाका, आठ लोग गंभीर घायल, एक युवक का हाथ कटा
1 min read09/05/2024 6:17 pm
दस्तक पहाड न्यूज / देहरादून।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कबाड़ी की दुकान में बम फटने से आठ लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक का हाथ शरीर से अलग हो गया। जबकि तीन लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। राजधानी देहरादून में आज बड़ा हादसा हो गया। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल हैं।जानकारी के अनुसार, किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। माैके पर जाकर जांच की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।
Advertisement

Advertisement

एसएसपी अजय सिंह ने बताई मामले की सच्चाई
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते हैं। कूड़ा बीनते समय किसी कबाड़ी को इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम मिला था। इसे गुरुवार को कबाड़ी की दुकान पर हथौड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया।एसएसपी अजय सिंह ने बताया “रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।”
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
देहरादून में बड़ा हादसा, कबाड़ी की दुकान में बम फटने से हुआ धमाका, आठ लोग गंभीर घायल, एक युवक का हाथ कटा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129