बड़ी खबर : केदारनाथ धाम में मन्दिर परिसर से 50 मीटर की दूरी तक वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर सरकार ने लगाया प्रतिबन्ध, आदेश जारी
1 min read16/05/2024 11:01 pm
दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड न्यूज।
केदारनाथ धाम में मन्दिर परिसर से 50 मीटर की दूरी तक वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर सरकार द्वारा प्रतिबन्धित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा सचिव,संस्कृति, धर्मस्व तीर्थाटन प्रबन्धन एवं धार्मिक मेला विभाग, उत्तराखण्ड शासन को आदेश जारी किया गया।
Advertisement

Advertisement

आदेश में कहा गया है कि राज्य में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित की जा रही है, जिसमें सभी राज्यों से काफी अधिक संख्या में तीर्थयात्री दर्शन हेतु आ रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से दर्शन कराये जाने हेतु व्यवस्था बनायी गयी है, किन्तु वर्तमान में संज्ञानित हुआ है, कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मंदिर परिसर में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी / Reels बनायी जा रही है, जिससे उक्त वीडियोग्राफी को देखने हेतु मंदिर परिसर में एक स्थान पर
भीड़ एकत्र होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा हो रही है। अतः श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चारोधामों में मन्दिर परिसर की 50 मी0 की परिधि में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी / Reels बनाये जाना पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाना सुनिश्चित करें। इस आदेश के जारी होने के बाद जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने सभी से इस व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की है। वही बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड सरकार द्वारा मंदिर परिसरों के 50 मीटर की परिधि में किसी प्रकार की Reels/ वीडियोग्राफी आदि बनाने को प्रतिबंधित करने का निर्णय को सराहनीय बताया है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि पवित्र व पावन धामों की गरिमा व मर्यादा बनाए रखें। कोई ऐसा कृत्य ना करें, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न हो और धामों की मान्यताओं व परंपराओं को ठेस पहुँचे। पवित्र धाम आस्था व श्रद्धा के केंद्र हैं। ना कि Reels व ब्लॉग बनाने के स्थान।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बड़ी खबर : केदारनाथ धाम में मन्दिर परिसर से 50 मीटर की दूरी तक वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर सरकार ने लगाया प्रतिबन्ध, आदेश जारी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129