हरीश गुसाई  / अगस्त्यमुनि। दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। रूद्रप्रयाग जनपद के जाने माने मार्शल आटर््स के फाइटर अंगद बिष्ट ने मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी नाम कमाया है। इन्हीें से प्रेरणा एवं प्रशिक्षण लेकर रूद्रप्रयाग के नौनिहालों ने ताइक्वांडों में राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाई है। ताइक्वाण्डों के कोच अवनीश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के पलिया कलां में बुद्धम वर्ड मार्शल आर्ट फेडरेशन द्वारा 25 से 26 मई को आयोजित प्रथम अखिल भारतीय ताइक्वाण्डो नेशनल चैंम्पियनशिप में उत्तराखण्ड के सात खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

Featured Image

करते हुए 4 स्वर्ण, एक रजत तथा दो कांस्य पदक जीतकर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड से रूद्रप्रयाग के पांच खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। जबकि रूद्रपुर, ऊधमसिंह नगर एवं विकासनगर, देहरादून के एक एक खिलाड़ी ने पदक जीता। इसमें बालिका 45- 55 किग्रा भार वर्ग में रूद्रप्रयाग की प्रथा देवली ने स्वर्ण, केडिट बालिका 30-40 किग्रा भार वर्ग में रूद्रप्रयाग की दीप्ती ने स्वर्ण तथा वंशिका ने कांस्य, जूनियर बालक 45-55 किग्रा भार वर्ग में रूद्रप्रयाग के आदित्य राज ने स्वर्ण तथा अनमोल सिंह ने रजत पदक जीता है। सीनियर बालक 55-65 किग्रा भार वर्ग में विकासनगर के खिलाड़ी पंकज को स्वर्ण एवं रुद्रपुर के मृण्मय मंडल को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तराखण्ड के कोच अवनीश भारती को ज्यूरी और बेस्ट रेफरी की ट्राफी से सम्मानित किया गया। वहीं रूद्रप्रयाग की खिलाड़ी प्रथा देवली को बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बुद्धम वर्ड मार्शल आर्ट फेडरेशन के संस्थापक ग्रैंड मास्टर शैलेश कुमार तिवारी ने देश भर से आए हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पूर्व जनपद के प्रत्यूष ने एमएमए में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर रूद्रप्रयाग का नाम रौशन किया था और अब रूद्रप्रयाग के चार नौनिहालों ने ताइक्वाण्डो में राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक जीत कर अपना लोहा मनवा कर जनपद को गौरवान्वित किया है। वहीं खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच एवं माता पिता को दिया। कहा कि अंगद बिष्ट सर से प्रेरणा लेकर उन्होंने मार्शल आर्ट सीखने का सोचा तथा कोच अवनीश भारती ने इसमें उनकी मदद की। वहीं इन नौनिहालों की सफलता पर केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिपंअ श्रीमती अमरदेई शाह, पूर्व विधायक मनोज रावत, आशा नौटियाल, पूर्व जिपंअ चण्डी प्रसाद भट्ट, पूर्व दर्जाधारी अशोक खत्री, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, कबड्डी एसोसियेशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रौथाण क्रिकेट एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष कमलेश जमलोकी, खेल विभाग के कोच उदयप्रताप बर्त्वाल आदि ने खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।