मन्दाकिनी नदी में छोड़ी जाएंगी गोल्डन महासीर मछली, रिन्यू जल ऊर्जा प्रालि बेड़ूबगड ने किया मत्स्य संवर्धन प्रकल्प का निर्माण, खुलेंगे आजीविका द्वार
1 min read22/06/2024 5:17 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिन्यू जल ऊर्जा प्रालि बेड़ूबगड ने अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के क्रम में ग्राम अरखुण्ड में एक मत्स्य संवर्धन प्रकल्प का निर्माण कराया है। जिसमें गोल्डन महासीर मछली का उत्पादन कर नदियों और गाड़ गधेरों में छोड़ा जायेगा। यही नहीं स्थानीय मत्स्य उत्पादकों को बीज एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को बढ़ावा दिया जायेगा। मत्स्य संवर्धन प्रकल्प का उद्घाटन करते हुए उपवन संरक्षक रूद्रप्रयाग अभिमन्यु सिंह ने कहा कि केदारघाटी में यह प्रकल्प एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित होगा।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

मन्दाकिनी नदी में वर्ष 2013 की महाआपदा ने जलजीवों के पारिस्थिकी तन्त्र को काफी नुकसान पहुंचाया है। यह मत्स्य संवर्धन प्रकल्प इस पारिस्थिकी तन्त्र को सुधारने की दिशा में एक महत्पवूर्ण प्रयास है। रिन्यू जल ऊर्जा के प्लांट हैड मकरन्द प्रकाश जोशी ने बताया कि अपने सामुदायिक दायित्वों के क्रम में कम्पनी का यह प्रयास न केवल जलजीवों के पारिस्थिकी तन्त्र को मजबूत करेगा अपितु स्थानीय ग्रामीणों को बीज एवं तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा। 55 लाख रू0 की लागत से बना यह प्रकल्प पूरी मन्दाकिनी घाटी में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बनेगा। मत्स्य संवर्धन प्रकल्प में तकनीकी सहायता दे रही हिमालया जीआईएस कन्सलटेण्ट के प्रभारी डॉ रवीन्द्र ने बताया कि महासीर मछली अपना जीवन नदियों में ही बिताती है। परन्तु अण्डे देने के लिए वह गाड़ गधेरे में चली आती है। विभिन्न कारणों से नदी का पारिस्थिकी तन्त्र गढबड़ाने से नदियों में मछली की प्रजातियों पर बुरा असर पड़ता है। महासीर इस पारिस्थिकी तन्त्र को मजबूती प्रदान करता है। उसके उत्पादन से व्यावसायिक लाभ भी उठाया जाता है। जो कि स्थानीय ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूत करेगा। इस अवसर पर रिन्यू जल ऊर्जा प्रालि के डीजीएम राकेश प्रेमी एवं अक्षय भारद्वाज, प्रशासनिक अधिकारी आशीष भण्डारी, शैलेन्द्र जायसवाल, सौरव सिंगला, वीनू शर्मा, पृथ्वीपाल रावत, वीरेन्द्र सजवाण, मुकेश गोस्वामी, कमलेश कुकरेती, विदिशा, एमडीसी के सदस्य जसपाल लाल, सुनीता देवी, मधुसूदन , वन विभाग से वन क्षेत्राधिकारी जखोली एलएस मार्तोलिया, वन दरोगा अनूप सिंह रावत, वन आरक्षी आशुतोष पुरोहित, श्रीमती दीपा सहित कई लोग मौजूद रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मन्दाकिनी नदी में छोड़ी जाएंगी गोल्डन महासीर मछली, रिन्यू जल ऊर्जा प्रालि बेड़ूबगड ने किया मत्स्य संवर्धन प्रकल्प का निर्माण, खुलेंगे आजीविका द्वार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129