दस्तक पहाड न्यूज  / देहरादून।  मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड के अनुसार, आज 24 जून को राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Featured Image

देहरादून जिले में मिलाजुला मौसम रहने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है।