पंचतत्व में विलीन हुई केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, त्रिवेणी संगम पर राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
1 min read11/07/2024 4:24 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। कालीमठ त्रिवेणी संगम पर अंतिम इच्छानुसार केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत आज राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गई। उन्होंने मृत्यु से पूर्व ही त्रिवेणी संगम पर अपनी अंत्येष्टि करने की इच्छा जताई थी। बुद्धवार देर सांय केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर को अगस्त्यमुनि स्थित उनके आवास पर लाया गया। जहां गमगीन माहौल में देर रात्रि तक उनके समर्थक, शुभचिन्तक, पार्टी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उनके अन्तिम दर्शनों के लिए आते रहे और श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

गुरूवार को प्रातः आठ बजे उनके आवास से अर्थी उठी और क्षेत्रवासियों के दर्शनार्थ खेल मैदान में बने पाण्डाल में रखी गई। जहां पर दूर दूराज से आये क्षेत्रवासियों ने अन्तिम दर्शन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग किया। वहीं कई जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनैतिक व्यक्तियों, कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके समर्थक शैलारानी रावत अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, शैला तेरा नाम रहेगा नारों लगाते रहे।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रूद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरव बहुगुणा ने कहा कि पार्टी ने जनता को समर्पित एक संघर्षशील विधायक एवं कार्यकर्ता खो दिया है जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। उन्होंने उनकी पुत्री श्रीमती ऐश्वर्या रावत को ढ़ाढ़स बन्धाते हुए कहा कि सरकार एवं पार्टी दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। ठीक 10.15 बजे खेल मैदान से उनके पार्थिव शरीर को शव वाहन में रखकर अन्तिम यात्रा त्रिवेणी घाट गुप्तकाशी के लिए रवाना हुई। शव यात्रा के साथ बड़ी संख्या वाहनों का काफिला चल रहा था जिसमें कार्यकर्ता एवं समर्थक थे। रास्ते पर जगह-जगह उनके समर्थक खासकर महिलाऐ उनके श्रद्धासुमन अर्पित करती रही। त्रिवेणी संगम पर रूद्रप्रयाग जनपद पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। जिसके पश्चात ऐश्वर्या रावत द्वारा अपनी माँ को मुखाग्नि दी गई।
श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व जिपंअ चण्डी प्रसाद भट्ट, कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मनोज रावत, ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, ब्लाॅक प्रमुख मंदाकिनी विजया देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ विजय राणा, यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा भदाणे, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज भट्ट, कर्नल अजय कोठियाल, संजय दरमोड़ा, जयवर्धन काण्डपाल, कुलदीप नेगी आजाद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, सदस्य सुमन नेगी, कुलदीप कण्डारी, पूर्व जिपंस देवेश्वरी नेगी, कांग्रेस नेता वीरेन्द्र बुटोला, प्रदीप बगवाड़ी, माधो सिंह नेगी, विक्रम नेगी, माधुरी नेगी, भानु रावत, पपेन्द्र सिंह रावत, हीरा नेगी, हरिहर रावत, एडीएम श्यामसिंह राणा, सीडीओ जीएस खाती, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, बीडीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी राजीव चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी पद्मेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह रौथाण, प्रधानाचार्या रागनी नेगी, दिलीप राणा, सत्येंद्र नौटियाल,
सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उनके दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
पंचतत्व में विलीन हुई केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, त्रिवेणी संगम पर राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129