युगांडा में शहीद उत्तराखंड के जवान संजय सिंह के परिजनों ने दुखी मन से लिखा पत्र, पार्थिव शरीर को जल्द-से-जल्द भारत की मांग
1 min read12/07/2024 10:50 pm
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज। युगांडा में तैनात उत्तराखंड के जवान संजय सिंह के पार्थिव शरीर को जल्द-से-जल्द भारत लाने के लिए उनके पैतृक गांव किमाणा के ग्राम प्रधान ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर सहायता की अपील की है। बता दें जवान संजय सिंह 3 माह पहले ही शान्ति सेना में शामिल हुये थे जिसके बाद उनकी तैनाती युगांडा में हुई। रूद्रप्रयाग जनपद की ऊखीमठ तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत किमाणा निवासी जवान संजय सिंह 11 गढ़वाल राइफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल और इन दिनों अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा में तैनात थे।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण का बुधवार 10 जुलाई को अचानक हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। लेकिन उनका पार्थिव शरीर अभी तक युगांडा से भारत नहीं पहुँचा है। शहीद के परिजन और ग्राम प्रधान किमाणा संदीप सिंह पुष्वाण ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर पार्थिव शरीर को जल्द उत्तराखंड लाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है शहीद हवलदार संजय सिंह पुष्वाण के पार्थिव शरीर को भारत पहुंचने पर नई दिल्ली से गुलाबराय हैलीपैड में भेजा जाए।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
युगांडा में शहीद उत्तराखंड के जवान संजय सिंह के परिजनों ने दुखी मन से लिखा पत्र, पार्थिव शरीर को जल्द-से-जल्द भारत की मांग
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129