हिमवन्त साहित्य सम्मान से सम्मानित होंगे साहित्यकार पृथ्वी सिंह केदारखण्डी,17 अगस्त को होगा कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति समारोह
1 min read23/07/2024 12:12 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। हिमवन्त कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल की स्मृति में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित हिमवन्त साहित्य सम्मान इस वर्ष प्रसिद्ध साहित्यकार पृथ्वी सिंह केदारखण्डी को दिया जायेगा। उन्हें यह सम्मान हिमवन्त कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल की स्मृति में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मेले में एक भव्य समारोह में दिया जायेगा। यह जानकारी देते हुए चन्द्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति शोध संस्थान अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने बताया कि विगत दिनों हुई समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति के कार्यालय में हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस बार चन्द्रकुंवर बर्त्वाल के जन्म दिन पर होने वाले कार्यक्रम, 17 अगस्त 2024 को पूर्व की भांति उनकी कर्मस्थली अउ राइका अगस्त्यमुनि में आयोजित किए जायेंगे। जिसमें कवि की कविताओं का सस्वर पाठ, पेंटिंग पोस्टर प्रतियोगिता तथा कवि से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। कविता पाठ एवं पोस्टर प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गों में आयोजित होंगी जबकि प्रश्नोत्तरी ओपन वर्ग में आयोजित होगी। इस वर्ष कार्यक्रम प्रातः आठ बजे से प्रारम्भ कर दिए जायेंगे। बच्चों की अधिक से अधिक भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालयों को भेजने का अनुरोध किया जायेगा। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आय व्यय पर भी चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का हिमवन्त साहित्य सम्मान प्रसिद्ध साहित्यकार पृथ्वी सिंह केदारखण्डी को दिया जायेगा। मूल रूप से रूद्रप्रयाग जनपद में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कन्यास गंाव के निवासी पृथ्वी सिंह केदारखण्डी वर्तमान में दिल्ली में रहते हुए साहित्य सृजन के साथ ही चन्द्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति मंच के माध्यम से हिमवन्त कवि की रचनाओं के प्रचार प्रसार में लगे हैं। बैठक में समिति के संरक्षक अनसूया मलासी, उपाध्यक्ष गिरीश बेंजवाल, सचिव सुधीर बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष कालिका काण्डपाल, सह सचिव कुसुम भट्ट, सदस्य दीपक बेंजवाल, ललिता रौतेला, गंगाराम सकलानी, हेमन्त चौकियाल, गजेन्द्र रौतेला आदि मौजूद रहे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
हिमवन्त साहित्य सम्मान से सम्मानित होंगे साहित्यकार पृथ्वी सिंह केदारखण्डी,17 अगस्त को होगा कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति समारोह
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129