केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवाएं शुरू, दर्शन कर प्रफुल्लित हुए श्रद्धालु
1 min read08/08/2024 3:00 pm
दस्तक पहाड न्यूज / केदारनाथ
श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर हुई अतिवृष्टि के चलते प्रभावित यात्रा एव बाबा के दर्शन दोबारा शुरू कराने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर गुरुवार को मौसम साफ होने के बाद हैली सेवाओं से यात्रा एव दर्शन शुरू हो गए हैं। वहीं धाम में हैली रेस्क्यू का इंतजार कर रहे 33 यात्रियों को भी एमआई 17 एव अन्य हैली सेवाओं के माध्यम से दोपहर तक रेस्क्यू कर लिया गया है।
Advertisement

Advertisement

सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ धाम में रेस्क्यू एव राहत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। गुरुवार सुबह मौसम साफ होते ही वायु सेना के एमआई 17 एव अन्य हैली सेवाओं के माध्यम से धाम में रह रहे श्रद्धालुओं को शेरसी एव चारधाम हेलीपैड पर उतारा गया। हैली सेवाओं से पर्याप्त राशन एव अन्य अनिवार्य सामग्री भी पहुंच गई है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशन पर हैली सेवाओं से बाबा केदार के दर्शनों के लिए भी लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवाएं शुरू, दर्शन कर प्रफुल्लित हुए श्रद्धालु
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129