स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष पर खेल विभाग द्वारा आयोजित क्रॉस कण्ट्री दौड़ का आयोजन, अरूण और काव्य विजयी
1 min read14/08/2024 6:12 pm
हरीश गुसांई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष पर खेल विभाग द्वारा आयोजित क्रॉस कण्ट्री दौड़ बालक वर्ग में केवि के अरूण तथा बालिका वर्ग में चिए की काव्या बुटोला विजयी रही। खेल निदेशालय देहरादून के तत्वावधान में जिला प्रशासन के मार्ग दर्शन में खेल विभाग द्वारा स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अण्डर 16 बालक/बालिका वर्ग में क्रॉस कण्ट्री दौड का आयोजन किया गया। खेल मैदान अगस्त्यमुनि में दौड़ को अउ राइका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य संजय सिंह सजवाण ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। बालक वर्ग में पांच किमी की दौड़ खेल मैदान अगस्त्यमुनि से प्रारम्भ होते हुए गंगानगर पुल तक तथा उसी रूट पर वापस खेल मैदान अगस्त्यमुनि में सम्पन्न हुई। जिसमें केवि के अरूण प्रथम, एपीएस के अर्जुन द्वितीय, चिए के मानव तृतीय, अउ राइका अगस्त्यमुनि के सागर चतुर्थ, अनुज पंचम तथा नितिन षष्टम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की तीन किमी दौड़ खेल मैदान अगस्त्यमुनि से प्रारम्भ होते हुए भागीरथी हार्डवेयर बनियाड़ी तक तथा उसी रूट से वापस होते हुए खेल मैदान अगस्त्यमुनि में समाप्त हुई। जिसमें चिए की काव्या बुटोला प्रथम, अंशिका द्वितीय, केवि की आरूषि तृतीय, राबाइका अगस्त्यमुनि की सलोनी चतुर्थ, चिए की शालिनी पंचम तथा गुरूकुल पब्लिक स्कूल की अनिशा षष्टम स्थान पर रही। विजेताओं को पुरूस्कार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनसूया मलासी ने कहा कि खेल हमें अनुशासन से जीना सिखाते हैं। खेल में हार जीत से अधिक महत्व प्रतिभाग करने का होता हे। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए पीछे रह गये प्रतिभागियों को अगली बार बेहतर तैयारी से जीतने की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि युवा कल्याण एवं प्रान्तीस रक्षक दल की बीओ राधिका ने भी सम्बोधित किया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मनोज चौहान ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल विभाग राष्ट्रीय पर्वों पर हर वर्ष विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित करता है। जिससे हर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने के समान अवसर प्राप्त होते रहें। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रशिक्षिका रूचि भारती, आलोक नेगी, अरविन्द चौहान, अजीत नेगी, मनवर नेगी, दीपक रावत, उदय प्रताप बर्त्वाल, आस्था नौटियाल, प्रवीण कुमार, टीएस राणा सहित प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष पर खेल विभाग द्वारा आयोजित क्रॉस कण्ट्री दौड़ का आयोजन, अरूण और काव्य विजयी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









