केदारनाथ विधान सभा की महिला प्रधानों ने सीएम धामी से राखी बंधवाने की ऐवज में दो साल का कार्यकाल बढ़ाने की मांगी गारन्टी
1 min read18/08/2024 5:46 pm
हरीश गुसांई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। केदारनाथ विधान सभा की महिला प्रधानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राखी बंधवाने की ऐवज में दो साल का कार्यकाल बढ़ाने की गारन्टी मांगी हैं। इस सम्बन्ध में महिला ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राखी का तोहफा मांगा है। महिला ग्राम प्रधानों ने कहा कि कोविड महामारी के कारण दो वर्ष तक ग्राम पंचायतों में कोई भी कार्य नहीं हो पाये थे। यहां तक कि ग्राम पंचायतों की विधिवत बैठक भी नहीं हो पाई थी। इन्ही दो वर्ष का कार्यकाल प्रधान संगठन मांग रहा है। दरअसल केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शैलारानी रावत का 9 जुलाई को आकस्मिक निधन होने से इस सीट पर उपचुनाव होना है। सरकार हर हाल में केदारनाथ सीट को जीतना चाहती है। उपचुनाव की घोषणा होने से पूर्व ही मुख्यमंत्री महिला वोटरों को लुभाने का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे 20 अगस्त को केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र के अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ आ रहे हैं। जहां वे महिला ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित करेंगे। पहले वे राखी के दिन 19 अगस्त को आने वाले थे। परन्तु किन्ही कारणों से वे अब एक दिन बाद 20 अगस्त को आा रहे हैं। केदारनाथ क्षेत्र की महिला ग्राम प्रधानों ने इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का मन बना लिया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर राखी का तोहफा साथ लाने की गारंटी मांगी है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि आप भाई होने का पूरा फर्ज निभाये ंतो हम भी बहिन का कर्तव्य निभायेंगे। इसलिए आप भाई होने के नाते 2 वर्ष का कार्रूकाल बढ़ाने का तोहफा साथ लेकर आयें। अन्यथा बहिनें नाराज हो जायेंगी, और आप जानते हैं कि अगर बहिनें नाराज हो गई तो क्या होगा? बहिनें अपना हक मांग रही हैं। दो वर्ष का कार्यकाल बढ़ाने की गारंटी। पत्र भेजने वालों में विकास खण्ड ऊखीमठ से प्रधान संगठन की कोषाध्यक्ष कुंती नेगी, सह मीडिया प्रभारी प्रेमलता पंत, पुष्पा पुष्पाण, शान्ता रावत, पिंकी राणा, सावित्री देवी, कविता रावत, अगस्त्यमुनि विकास खण्ड से उपाध्यक्ष बीना देवी, सहसचिव ज्योति नेगी, अर्चना देवी, सुनीता रावत, ऊषा देवी, विमला देवी,
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ विधान सभा की महिला प्रधानों ने सीएम धामी से राखी बंधवाने की ऐवज में दो साल का कार्यकाल बढ़ाने की मांगी गारन्टी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









