Big Breking : रुद्रप्रयाग के अमसारी में सनसनीखेज गोलीकांड, 26 वर्षीय विवाहिता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
1 min read31/08/2024 2:02 pm
भानु भट्ट / बसुकेदार / दस्तक पहाड न्यूज।
रुद्रप्रयाग के अमसारी में एक सनसनीखेज गोलीकांड की खबर है। बताया जा रहा कि अपने रिश्तेदार के घर रह रही 26 वर्षीय विवाहिता राधिका को आज दोपहर में उसके पति राजीव ने गोली मार कर हत्या कर दी है। गोली मारने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। रिश्तेदारों द्वारा राधिका को आनन फानन में जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। लेकिन तब तक गोली लगने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को इस हत्याकांड की सूचना दे दी गई है
Advertisement

Advertisement

अचानक हुई इस घटना से सभी सकते में है। बताया जा रहा कि इन दोनो के बीच तलाक का मामला चल रहा था। मृतका की माता रानी देवी बसुकेदार तहसील में सफाईकर्मी के पद पर है। खबर मिलते ही रानी देवी रूद्रप्रयाग रवाना हो गई है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Big Breking : रुद्रप्रयाग के अमसारी में सनसनीखेज गोलीकांड, 26 वर्षीय विवाहिता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129