108 विद्यालयों में शिक्षक दिवस का पूर्ण बहिष्कार, काली कमीज और काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
1 min read05/09/2024 2:08 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर राजकीय शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग ने सभी 108 शाखाओं में शिक्षक दिवस का सामूहिक बहिष्कार किया गया। जिला महामंत्री आलोक रौथाण ने कहा कि हम कैबिनेट मंत्री माध्यमिक शिक्षा डा0 धन सिंह रावत जी उत्तराखंड सरकार से उम्मीद रखते है कि वे आज 5 सितंबर शिक्षकों की प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त व सभी प्रकार की पदोन्नति की मांग को पूरा कर उन्हें शिक्षक दिवस का असली तोहफा प्रदान करेगी। ताकि शिक्षक शिक्षा जगत के इस महापर्व पर काली कमीज और काली पट्टी बांधकर सड़को पर उतरने के बजाय विद्यालय में नौनिहालों के भविष्य की खूबसूरत और मजबूत नींव तैयार करने की रूपरेखा बनाने में लग सकें।
Advertisement

Advertisement


Read Also This:
ऊखीमठ ब्लॉक में राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री अजय भट्ट ने बताया कि ऊखीमठ के 22 विद्यालयों में शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया गया। उन्होंने प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती को तत्काल निरस्त करने की मांग तक आन्दोलन जारी रखने की बात कही है।
प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त कर पदोन्नति से पद भरने की मांग को लेकर राशिसं ने अपने चरणबद्ध आन्दोलन के क्रम में अब शिक्षक दिवस पर सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। वहीं छः सितम्बर को सामूहिक अवकाश लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों का घेराव करने की धोषणा की है। राशिसं रूद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष नरेश भट्ट एवं महामंत्री आलोक रौथाण ने बताया कि राशिसं की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं महामंत्री को इस हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा निरस्त करने एवं सभी स्तर की पदोन्नति को शत प्रतिशत पदोन्नति की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ आंदोलन रत है। 2 सितम्बर को आन्दोलन के प्रथम चरण की सफलता के बाद अब 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के बहिष्कार का आहवान किया गया। जनपद के अन्तर्गत कार्यरत सभी शिक्षक साथियों व शिक्षिका बहिनों को शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते हुए, खेल, प्रशिक्षणकार्यशाला अथवा किसी भी सम्मान समारोह में प्रतिभाग नही करना है। 6 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग में धरना देंगें। साथ ही उन्होंने 2 सितम्बर को आन्दोलन के प्रथम चरण में सहयोग न करने वाले शिक्षकों की सूची जनपद कार्यकारिणी को उपलब्ध कराने को भी कहा है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
108 विद्यालयों में शिक्षक दिवस का पूर्ण बहिष्कार, काली कमीज और काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









