अगस्त्यमुनि के युवा अनिमेष चन्द्रा का प्रतिष्ठित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान नई दिल्ली में शोध कार्य हेतु चयन, देशभर में आयोजित परीक्षा में टॉप 10 में पाया स्थान
1 min read07/09/2024 12:46 pm
हरीश गुसांई /अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के युवा अनिमेष चन्द्रा का चयन शोध कार्य हेतु प्रतिष्ठित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) नई दिल्ली के लिए होने पर उनके परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनिमेष आईआईएफटी से अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में पीएचडी करेंगे। भारतीय विदेश व्यापार संस्थान नई दिल्ली, देश का शीर्ष रैकिंग विश्वविद्यालय है जो विदेश व्यापार में एमबीए एवं शोध कार्य हेतु जाना जाता है। जिसमें प्रवेश हेतु राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेन्सी (एनटीए) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। आईआईएफटी नई दिल्ली में एक वर्ष में पीएचडी हेतु टॉप के केवल दस ही छात्रों का चयन होता है। अनिमेष ने देश व्यापी कठिन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद आईआईएफटी में पीएचडी हेतु प्रवेश पाया है। जहां से वे अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में पीएचडी करेंगे। रूद्रप्रयाग जनपद के एक छोटे से शहर अगस्त्यमुनि से निकल कर देश के टॉप विवि से अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में पीएचडी करने का उनका सफर संघर्ष से भरा है। अगस्त्यमुनि के रहने वाले अनिमेष के पिता विनोद चन्द्रा राजनीति में सक्रिय हैं और पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।, उनके ताऊ भुवन चन्द्रा भारतीय वन सेवा के बड़े अधिकारी पद से सेवा निवृत होकर लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड में सदस्य रह चुके हैं। उनकी एक बुआ नन्दा चन्द्रा उपशिक्षा अधिकारी से सेवा निवृत हैं तो दूसरी बुआ डॉ. माधुरी राजकीय महाविद्यालय जखोली में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। अनिमेष की प्रारम्भिक शिक्षा अगस्त्यमुनि के ब्लूमिंग बड्स ग्रामर स्कूल से तथा हाई स्कूल एवं इण्टर परीक्षा चिल्ड्रन एकेडमी इण्टर कालेज से करने के बाद उन्होंने बीएससी केन्द्रीय विवि श्रीनगर से किया। एमबीए गाजियाबाद से करने के बाद कुछ समय विभिन्न संस्थानों में नौकरी की। लेकिन सन्तुष्टि नहीं मिली। नौकरी छोड़कर तैयारियों में जुटे और लगातार प्रतियोगी परीक्षायें देते रहे। कोविड के कारण कई बार परीक्षायें नहीं दे पाये। परन्तु हिम्मत नहीं हारी। 2023 में केट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आईआईएफटी की प्रवेश परीक्षा पास की। आखिर साक्षात्कार के बाद पीएचडी हेतु प्रवेश मिला। अनिमेष की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में रूद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, आशा नौटियाल, सीमान्त अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, जिपअ अमरदेई शाह, उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, सदस्य कुलदीप कण्डारी, विनोद राणा, सुमन नेगी, नरेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिपंस बीरसिंह बुडेरा, दीपा देवी, देवेश्वरी देवी, पूर्व दर्जाधारी अशोक खत्री, शैलपुत्री ऐश्वर्य रावत, प्रमुख विजया देवी, प्रमुख प्रदीप थपलियाल, निवर्तमान नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, पूर्व सभासद उमा भट्ट, भूपेन्द्र राणा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, महावीर रमोला, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, पूर्व अध्यक्ष नवीन बिष्ट, उपाध्यक्ष रोहित रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, राशिसं के प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, कांग्रेस नेता कुंवर लाल आर्य, पूर्व प्रधान बलबीर लाल, माधुरी नेगी, रजनी रावत, त्रिभुवन बुटोला सहित कई लोग रहे।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि के युवा अनिमेष चन्द्रा का प्रतिष्ठित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान नई दिल्ली में शोध कार्य हेतु चयन, देशभर में आयोजित परीक्षा में टॉप 10 में पाया स्थान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









