04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अगस्त्यमुनि पुलिस ने एक अभियुक्त किया गिरफ्तार, वाहन को किया गया सीज
1 min read10/09/2024 4:42 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
अवैध शराब के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस की मुहिम जारी, की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही। 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया गया सीज।
Advertisement

Advertisement

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल नेतृत्व में तथा पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया हुआ है, इसी क्रम में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान आशीष पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम किणजाणी, पोस्ट चन्द्रनगर, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग। को वाहन संख्या UK 08 AF 9000 डस्टर में 04 पेटी (48 बोतल) मेकडॉवल्स नम्बर वन विस्ह्की अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अगस्त्यमुनि पुलिस ने एक अभियुक्त किया गिरफ्तार, वाहन को किया गया सीज
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129