माँ की प्रथम पुण्य तिथि पर गुसांई बंधुओं ने की संतों, महिलाओं के सम्मान के साथ रूद्राक्ष वृक्षों के रोपण की अनुकरणीय पहल
1 min read13/09/2024 3:34 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि।
केदारनाथ दास सेवा मण्डल दयाल कुटिया में स्व तोतला देवी गुसांई की प्रथम पुण्य तिथि पर गुसांई बंधुओं ने संतों, महिलाओं के सम्मान के साथ रूद्राक्ष के वृक्षों का रोपण कर अनुकरणीय पहल की है।
बता दें केदारनाथ दास सेवा मण्डल रूद्रप्रयाग से केदारनाथ धाम तक पाँच सौ एक पवित्र दुर्लभ रूद्राक्ष के वृक्षों को लगाने का संकल्प अभियान चला रहा है। आज इस अभियान के तहत सामाजिक और जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए समर्पित वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुसांई की माताजी तोतला देवी गुसांई की प्रथम पुण्य तिथि पर दयाल कुटिया में स्मृति सभा का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित करने के साथ अगस्त्यमुनि नगर के नृसिंह धारा क्षेत्र में चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज के एन एस एस स्वयंसेवियों द्वारा दुर्लभ रूद्राक्ष वृक्ष के साथ बाँज के पौधे भी रोपे गए।
Read Also This:
इस अवसर पर उपस्थित शैलारानी सामाजिक सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा माँ का रिश्ता हर किसी के लिए खास होता है, माँ कष्टों, संघर्षो से जूझने के बाद भी अपनी संतानों के लिए हमेशा चिंतित, समर्पित रहती है, उसकी ममता, त्याग का ही प्रताप है कि उसकी संताने एक बेहतर समाज का निर्माण करती है। प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में गुसांई परिवार सदैव मानवीय मूल्यों को स्थापित करता रहा है, आज मातृशक्ति का सम्मान और वृक्षारोपण उनके मानवीय संस्कारों की स्पष्ट झलक दिखला गया है।
वैष्णव योगी प्रपन्नाचार्य ने कहा कि सनातन संस्कृति में माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया गया है। केदारनाथ दास सेवा मण्डल के अध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी ने कहा माता-पिता ही इस धरती पर भगवान के साक्षात अंश है। आद्य गुरू शंकराचार्य ने सन्यास लेने के बाद भी माँ की सेवा का संकल्प लिया था। वही उनकी माता ने भी पुत्र के व्रत संकल्प के लिए अपने दुख पीड़ा शांतचित्त होकर सहा। माँ का यही रूप उसे महान बनाता है।
इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्षा सर्वेश्वरी गुसांई, वीरांगना संगठन की अध्यक्ष माधुरी नेगी, सचिव सत्येश्वरी रौथाण, प्रधानाचार्य राबाइका रागिनी नेगी, प्रधानाचार्य चिल्ड्रन एकेडमी हरपाल कंडारी, जगदंबा देवी, उमा कैन्तुरा, सुनीता कैन्तुरा, सरिता भट्ट, बबली नेगी, बिष्ट मैडम, राजेश्वरी देवी, विनीता रौतेला, ओमप्रकाश बेंजवाल, मदन मोहन बेंजवाल, अनसूया प्रसाद मलासी, गुसांई परिवार से दिनेश गुसांई, हरीश गुसांई, मनोज गुसांई, भूपेश गुसांई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीपी बमोला द्वारा किया गया।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
माँ की प्रथम पुण्य तिथि पर गुसांई बंधुओं ने की संतों, महिलाओं के सम्मान के साथ रूद्राक्ष वृक्षों के रोपण की अनुकरणीय पहल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129