दीपक बेंजवाल  / दस्तक पहाड न्यूज  मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं औद्योगिक विकास मेले की पहली आम बैठक नगर पंचायत भवन में शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चौदह प्रस्ताव पारित किए गए।

Featured Image

अगस्त्यमुनि में प्रतिवर्ष राज्य स्थापना दिवस पर मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले का आयोजन किया जाता है, विगत वर्ष की भाँति इस बार इसका आयोजन 7 नवम्बर से 11 नवंबर तक किया जाएगा। पूर्व विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत के प्रयासों से विगत वर्ष ही इसे राजकीय दर्जा प्राप्त हुआ। इस बार के आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेले की संरक्षिका केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत, मेला समिति के सक्रिय सदस्य राजेश बगवाड़ी, कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी को मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। मेला के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने बताया कि राजकीय दर्जा प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन की इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका तय हो गई है, समन्वय बनाने के लिए पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी और उप जिला अधिकारी रूद्रप्रयाग से वार्ता करने जाएगा। चुनाव की स्थिति में मेला आयोजन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस वर्ष मेले में लगने वाले सरकारी स्टाॅलों से कोई भी शुल्क देय नहीं होगा साथ ही लाटरी के आयोजन भी नहीं होगा। विगत मेला आयोजन का आय-व्यय मेलाधिकारी के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी प्रस्तुत कर दिया गया है। तथा सीऐ द्वारा भी इसका आडिट किया जा रहा है। प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी ने बताया कि राजकीय मेला घोषित होने पर पूर्व मेला कार्यकारिणी विधिवत तौर पर मंजूरी देती है। कार्यकारिणी का पूर्ण सहयोग प्रशासन को रहेगा। व्यापार संघ अगस्त्यमुनि के लिए 10 दुकानो का आवंटन किया जाऐगा। मेला आयोजन हेतु स्टेडियम में स्थान सुरक्षित किया जाएगा। बालविकास विभाग की प्रदर्शनी अब रुद्रप्रयाग के बजाय अगस्त्यमुनि में किया ज्एगा।मेले में टेडरिंग की व्यवस्था होगी। आगामी बैठक नवरात्र में कि जाऐगी। बैठक में पृथ्वीपाल रावत, राजेन्द्र भण्डारी, श्रीनंद जमलोकी, बलवीर लाल, विजयपाल सिंह, विजय बंगरवाल, विजय राणा, त्रिभुवन नेगी, विनीता रौतेला, उमा कैन्तुरा, राजेश बेंजवाल, सरस्वती देवी, नवीन बिष्ट, यशवंत सिंह रौथाण, सरोज गुसांई, हरीश गुसांई, आलोक नेगी, रमेश बेंजवाल, गंगाराम सकलानी, हरिहर रावत, मनोज राणा, शशिधर सेमवाल, उमेश भट्ट, सुधीर बर्त्वाल, चंद्र सिंह नेगी, पंकज पुरोहित, उमा प्रसाद भट्ट, माधुरी नेगी, अनिल कोठियाल, महावीर सिंह, चंद्रदेव बिष्ट उपस्थित रहे।