दस्तक पहाड न्यूज / गौरीकुण्ड  केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरी कुंड के समीप एक बोलेरो/ महिंद्रा मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू एवं बचाव कार्यों में जुट गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार वाहन में 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि एक की तलाश अभी जारी है। सभी लोगों को नजदीकी

Featured Image

अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका ईलाज जारी है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।