देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति उत्तराखंड का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान, केदारघाटी चंद्रापुरी में आयोजित सम्मेलन में जुटे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भरी हुंकार
1 min read30/09/2024 10:36 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि।
केदार घाटी ठेकेदार ऐसोसिएशन के तत्वावधान में चंद्रापुरी स्यालसौड़ में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों व विभिन्न जनपदों के ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि आगामी दो अक्टूबर से प्रत्येक डिवीजन में तम्बू लगाकर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलन शुरू किया जायेगा साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसोसिएशन की 11 सूत्रीय मांगों पर अमल नही किया गया तो ऐसोसिएशन केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करेगा या फिर चुनाव बहिष्कार के लिए बाध्य होना पडे़गा।
Advertisement

Advertisement

केदार घाटी ठेकेदार ऐसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मण्डल स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह पुण्डीर ने कहा कि पृथक राज्य उत्तराखण्ड गठन में हर जनमानस का अहम योगदान रहा है मगर राज्य गठन के 24 वर्षों के बाद भी जनभावनाओं के अनुरूप विकास नहीं हुआ है। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह कुवर ने कहा कि ठेकेदार ऐसोसिएशन द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लम्बे समय से सघर्ष किया जा रहा है मगर प्रदेश सरकार की दोगली नीति के कारण आज छोटे ठेकेदारों के सन्मुख रोजी – रोटी का संकट बना हुआ है तथा बाहरी पूंजीपति ठेकेदार मालामाल बन रहे हैं। प्रदेश संगठन मंत्री देवेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संगठन को निरन्तर कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जायेगा। संरक्षक रतनमणि भटट् ने कहा कि सभी को दलगत राजनीति से उठकर ऐसोसिएशन के हितों के लिए एक मंच पर आना होगा। मीडिया प्रभारी अनुराग गुप्ता ने कहा कि आपदाओं के समय प्रदेश सरकारों द्वारा ठेकेदारो से काम तो लिया गया मगर आज तक उनका भुगतान नही हुआ है। कोषाध्यक्ष आशीष रावत ने कहा कि जब तक 11 सूत्रीय मांगों पर अमल नही किया गया तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि यदि केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव से पूर्व 11 सूत्रीय मांगों पर अमल नही किया गया तो ऐसोसिएशन द्वारा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा किया जायेगा यदि ऐसोसिएशन द्वारा प्रत्याशी खड़ा नहीं किया गया तो उपचुनाव बहिष्कार किया जायेगा साथ ही निर्णय लिया गया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी दो अक्टूबर से प्रत्येक डिवीजन में तम्बू लगाकर आन्दोलन शुरू किया जायेगा। इस मौके पर ऐसोसिएशन के पदाधिकारी शत्रुध्न सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता ऐसोसिएशन के अध्यक्ष / जिपस कुलदीप कण्डारी व संचालन राजेन्द्र सिंह भण्डारी व कुवर सिंह नेगी ने सयुंक्त रुप से किया।
Read Also This:
Advertisement

इस मौके पर ऐसोसिएशन के चमोली अध्यक्ष हर्षवर्धन भटट्, टिहरी ब्यास सिंह बिष्ट, पौड़ी सन्तन सिंह नेगी, रूद्रप्रयाग हरेन्द्र सिंह चौहान, पोखरी रणवीर सिंह भण्डारी, गोपेश्वर गिरीश चन्द्र सती, गैरसैण सोबन सिंह शाह, गौचर हरीश भण्डारी, कर्णप्रयाग किशोद मद्रवाल, चम्बा जयेन्द्र रावत, नरेन्द्र नगर रोशन नौटियाल, कीर्तीनगर नत्थी सिंह राणा, जगमोहन कठैत, सतीश मैठाणी, राजेन्द्र धिरवाण, विनोद रावत, कर्मवीर कुवर, कर्मवीर बर्त्वाल, प्रमोद नेगी सहित भारी संख्या में ऊखीमठ ऐसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति उत्तराखंड का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान, केदारघाटी चंद्रापुरी में आयोजित सम्मेलन में जुटे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भरी हुंकार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129