दस्तक पहाड न्यूज  / अगस्त्यमुनि। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) जनपद रूद्रप्रयाग के कर्मचारी शिक्षकों ने 1 अक्टूबर को काला दिवस मनाकर nps और केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नई स्कीम UPS का विरोध काली पट्टी बांधकर किया। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि हमको हुबहू वही पुरानी पेंशन चाहिए जो विधायक और सांसद लेते हैं उससे कम पर हमें सरकार की ओर से कोई भी झुनझुना स्वीकार नही है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित रौथाण ने कहा कि nopruf बहुत जल्दी अपना आक्रोश दिखाने हेतु देहरादून

Featured Image

में बड़ी रैली करने जा रहा है जिसमे प्रदेश के हजारों कर्मचारी एकजुट होकर सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु बाध्य करेंगे, मोर्चा के मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को अनसुना करना जिस प्रकार केंद्र सरकार को भारी पड़ा उसी प्रकार आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य सरकार को भी भारी पड़ेगा, इसलिए समय रहते राज्य सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए, Nopruf के प्रांतीय प्रवक्ता शंकर भट्ट ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करने पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो केदारनाथ उपचुनाव में वोट फॉर ओपीएस अभियान जनपद रूद्रप्रयाग के कर्मचारियों द्वारा बहुत सक्रियता के साथ चलाया जाएगा, मोर्चा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंधवाल जी ने कहा कि हमारा संघर्ष पुरानी पेंशन बहाल होने तक लगातार चलता रहेगा, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक रौथाण ,और nopruf जखोली के अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल ने जनपद के सभी कार्मिकों को एकजुट होने का आवाहन करते हुए कहा कि हम सभी की एकजुटता,संघर्ष के द्वारा निश्चित ही एक न एक दिन हम एनपीएस रूपी इस सामाजिक बुराई का अंत करेंगे और पुरानी पेंशन बहाल करवा के रहेंगे। मोर्चा के महासचिव अंकुश नौटियाल, मोर्चा की महिला उपाद्यश रश्मि गौड़, जिला महिला उपाध्यक्ष शशि चौधरी, राजकीय शिक्षक संघ के उपाद्याश शीशपाल पंवार, nopruf अगस्तमुनि ब्लॉक अध्यक्ष गिरिजेश सेमवाल, उखीमठ अध्यक्ष अजय भट्ट, मंत्री कैलाश गार्गी, उमेश गार्गी, जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी, सूरज कुंवर, शेर मोहम्मद, विमला राणा, मीना बिष्ट, रीना बागड़ी, प्रियंक रुडोला, प्रभात पुंडीर, आदि उपस्थित रहे