रविवार को अगस्त्यमुनि पहुँचेंगे सीएम धामी, लखपति दीदी अभियान, शक्ति का सम्मान कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
1 min read05/10/2024 12:21 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि।।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 06 अक्टूबर (रविवार) को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। एक दिवसीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री अगस्त्यमुनि में *जन संवाद एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम* के अंतर्गत *आयोजित लखपति दीदी अभियान, शक्ति का सम्मान कार्यक्रम* में प्रतिभाग करेंगे।
Advertisement

Advertisement

अपर जिला मजिस्ट्रेट योगेंद्र सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 06 अक्टूबर (रविवार) को प्रातः 11ः45 बजे देहरादून से हैलीकाॅप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर 12ः30 बजे अगस्त्यमुनि हैलीपैड़ पहुंचेंगे। अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में 12ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक जन संवाद एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित *लखपति दीदी अभियान, शक्ति का सम्मान कार्यक्रम* में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात् दोपहर 2ः45 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से जीटीसी हैलीपैड़ देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
Read Also This:
Advertisement

मुख्यमंत्री के उपरोक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आगमन से विदाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन से विदाई के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली समस्त घोषणाओं को अभिलिखित करने सहित समस्त व्यवस्थाओं के लिए मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ओवर ऑल मजिस्ट्रेट होंगे। उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला तथा उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया कार्यक्रम स्थल के निमित्त मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र मुख्यमंत्री के आगमन से विदाई तक अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में आयोजित कार्यक्रम हेतु समुचित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग इंद्रजीत बोस अगस्त्यमुनि को बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि कैलाश पटवाल को संपूर्ण क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निमित्त नोडल होंगे।
अपर जिला मजिस्ट्रेट योगेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को उनसे संबंधित दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने की अपील की है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रविवार को अगस्त्यमुनि पहुँचेंगे सीएम धामी, लखपति दीदी अभियान, शक्ति का सम्मान कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129