भाजपा केदारनाथ उपचुनाव में डरी हुई है…. प्रत्यासी चयन को आये कांग्रेसी पर्यवेक्षकों ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज।
1 min read19/10/2024 6:48 pm
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ उपचुनाव की तिथि घोषित होने के बाद आज कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने प्रत्यासी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। अगस्त्यमुनि ब्लॉक कार्यालय में न केवल उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की बल्कि आम कार्यकर्ताओं ने भी पर्यवेक्षकों के सामने अपनी राय रखी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कांग्रेस पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक एवं सदन में उपनेता भुवन कापड़ी, विधायक वीरेन्द्र जाटी एवं विधायक लखपत बुटोला अगस्त्यमुनि पहुंचे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पर्यवेक्षकों ने कहा कि भाजपा केदारनाथ उपचुनाव में डरी हुई हैं।
भाजपा सरकार द्वारा किया गया केदारनाथ का अपमान जनता भूली नहीं हैं। इसीलिए उसने केदारनाथ विधान सभा में मन्त्रियों की फौज को गाव गांव में उतार दिया। आज भाजपा ने केदारनाथ में घोषणाओं की बौछार कर दी है। परन्तु धरातल पर कहीं भी कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है। जनता भाजपा की कोरी घोषणाओं से निराश है और कांग्रेस के पक्ष में खड़ी हो रही है। आवश्यकता है उसे मतदान तक अपने पक्ष में रखा जाय। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को सामने रखे। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता एकजुटता एवं सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने सभी दावेदारों से अनुरोध किया कि जिसे भी पार्टी अपना प्रत्यासी घोषित करे, सभी एकजुटता से उसको जिताने का भरसक प्रयास करें। कहा कि मतभेद हो सकता है परन्तु मनभेद न हो इसका सभी ख्याल रखें। वह दिन दूर नहीं जब हम बद्रीनाथ की तरह केदारनाथ में भी अपना परचम लहरायेंगे। उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी अपनी राय देने का भी आह्वान किया। कहा कि वे सभी की राय लेकर हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। अन्तिम निर्णय हाई कमान द्वारा ही किया जायेगा। आज कांग्रेस की ओर से 12 उम्मीदवारों ने अपने दावे प्रस्तुत किए व पर्यवेक्षकों के सम्मुख अपनी बात रखी। दावा करने वालों में पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, जिपंस कुलदीप कण्डारी, बीर सिंह बुडेरा, लक्ष्मण रावत, जिपंस विनोद राणा, आलोक बगवाड़ी, गणेश तिवारी, शशि सेमवाल, रीता पुष्पाण, अवतार नेगी, शिशुपाल बिष्ट तथा अवतार सिंह नेगी रहे। इससे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण द्वारा आगन्तुक पर्यवेक्षकों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जखोली प्रमुख प्रदीप थपलियाल, अगस्त्यमुनि प्रमुख विजया देवी, वीरेन्द्र बुटोला, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्रा, देवेन्द्र झिंक्वाण, कुंवर सिंह नेगी, प्रेम सिंह, रजनी रावत, कुंवर लाल आर्य, दीपा देवी, देवेश्वरी देवी, ऊखीमठ एवं जखोली के ब्लॉक अध्यक्षों सहित जिला एवं ब्लॉकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
भाजपा केदारनाथ उपचुनाव में डरी हुई है…. प्रत्यासी चयन को आये कांग्रेसी पर्यवेक्षकों ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129