केदारनाथ उप चुनाव के लिये उक्रांद प्रत्याशी डा.आशुतोष भंडारी का प्रचार अभियान तेज, बांसवाड़ा में चुनाव कार्यालय का उद्घघाटन
1 min read03/11/2024 5:07 pm
दस्तक पहाड न्यूज / ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग।। केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव के लिये उक्रांद प्रत्याशी डा.आशुतोष भंडारी का प्रचार अभियान तेज हो गया। आज बांसवडा में उक्रादं के चुनाव कार्यालय का उद्घघाटन हुआ। कार्यालय उद्घाटन करते हुये सेवा निवृत्त मेजर श्रीमती संतोष भंडारी ने कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर घर घर पहुँचने को कहा।

Advertisement

Advertisement

उन्होने कहा कि यह चुनाव उत्ताराखण्ड बचाने की लडाई में अहम भूमिका निभायेगा। उत्तराखण्ड की बदहाल ब्यवस्था के लिये राष्ट्रीय दल दोषी है। सत्ता पक्ष व विपक्ष की सांठ गाँठ से प्रदेश वासी परेशान है।
Read Also This:

उक्रांद प्रत्याशी डा आशुतोष भंडारी ने कहा कि केदारनाथ विधान सभा के विकास में सरकार ने सदैव रोडा अटकाया। स्थानीय लोगों के रोजगार का एक मात्र जरिया केदारनाथ यात्रा सरकार की भेदभाव पूर्ण राजनीति की भेंट चड़ गया। उन्होने विपक्ष काँग्रेस पर आरोप लगाया कि केवल चुनाव के समय ही काँग्रेस भाजपा एक दूसरे के विरोध में दिखाई देती है। अन्यथा दोनों मित्र बनकर राज्यवासियों को बेवकूफ बनाते रहते है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, पृथ्वीपाल रावत, प्रकास भट्ट, अर्जुन नेगी, विक्रम सिं ह फर्स्वाण, विष्णु कांत शुक्ला, प्रेम सिंह रावत, अशौक चौधरी समेत कार्यकर्त् मौजूद रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ उप चुनाव के लिये उक्रांद प्रत्याशी डा.आशुतोष भंडारी का प्रचार अभियान तेज, बांसवाड़ा में चुनाव कार्यालय का उद्घघाटन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









