मुझे ईओ के रूप में अगस्त्यमुनि की सेवा करने का मौका मिला- निकिता भट्ट
1 min read06/11/2024 4:26 pm
कालिका काण्डपाल / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज। । नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वार्ता की।
Advertisement

Advertisement

अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के सिल्ली निवासी निकिता भट्ट ने कहा कि मुझे ईओ के रूप में अपने गृह क्षेत्र अगस्त्यमुनि की सेवा करने का मौका मिला है। नगर क्षेत्र को सुन्दर और स्वच्छ बनाने के साथ साथ नगर पंचायत की आय को बढाना मेरी प्राथमिकता है। अगस्त्यमुनि जनपद की हृदयस्थली है जहां प्रतिदिन सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिवधियां चलती रहती है। मेरा प्रयास रहेगा कि नगर क्षेत्र में होने वाली सभी गतिविधियों में नगर पंचायत अपनी अहम भूमिका निभाये।
Read Also This:
Advertisement

नगर क्षेत्र में आ रही प्रमुख समस्याओं के सन्दर्भ में चर्चा करते हुये कहा कि वर्तमान में कूढा निस्तारण के लिये उचित स्थान उपलब्ध न होना और स्रोत पृथक्करण की सही व्यवस्था न होना सबसे बढ़ी समस्या है। इसके लिये लगातार स्थानीय जनता से संवाद कर समाधान की दिशा में बढने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जोशीमठ नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण मॉडल को देखकर अगस्त्यमुनि के परिपेक्ष में अपनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी नगर निकाय द्वारा हमेशा अपनी आय को बढाने के लिये प्रयास किया जाता है। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के गठन के 12 वर्षों के बाद बहुत कम मात्रा में टैक्स लिया जा रहा है। अब नगर पालिका बनने पर आय को बढाया जाना अति आवश्यक है। नगर पंचायत के नये बोर्ड गठन के बाद इस दिशा में कार्य किया जायेगा। जनता द्वारा चुने प्रतिनिधियों से सामने टैक्स लगाये जाने का प्रस्ताव रखा जायेगा, जिसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आवाह्न किया कि नगर क्षेत्र के विकास के लिये नगरवासी के पास जो भी सुझाव हों वो नगर पंचायत को अवश्य दें। उन्होंने आश्वासन दिया की विधि सम्मत जी भी नगरवासियों के हित में होगा वे हमेशा उसके लिये प्रतिबद्व रहेंगी।
कौन है नयी ईओ निकिता भट्ट
अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में पली बढ़ी निकिता भट्ट नगरक्षेत्र के सिल्ली चाका निवासी है। एमएससी करने के बाद राजकीय सेवा में चयनित हुई। हाल ही में लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिशासी अधिकारी परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर इन्हें अपने गृह क्षेत्र में पहली नियुक्ति मिली।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मुझे ईओ के रूप में अगस्त्यमुनि की सेवा करने का मौका मिला- निकिता भट्ट
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









