श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले में बच्छणस्यूॅ मन्डाण ग्रुप की दुरपदा स्वयंवर लोकनाट्य का मंचन
1 min read19/11/2024 9:41 pm
दस्तक पहाड न्यूज / श्रीनगर।
बैकुंठ चतुर्दशी श्रीनगर मेले में रुद्रप्रयाग जनपद से आए बच्छणस्यूॅ पट्टी के लोकनाट्य ग्रुप ने महाभारत कालीन ऐतिहासिक अनुष्ठानिक लोकनाट्य पाण्डवार्त दुरपदा स्वयंवर का मंचन कर दर्शकों से खूब तालियाँ बटोरी।
Advertisement

इन दिनों श्रीनगर गढ़वाल में बैकुंठ चतुर्दशी मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे जिन्हें देखने भारी संख्या में दर्शक ऊमड़ रहे है। मेले की रात्रिकालीन संध्या में रुद्रप्रयाग के लोकनाट्य ग्रुप मण्डाण ने महाभारत कालीन ऐतिहासिक अनुष्ठानिक लोकनाट्य पाण्डवार्त दुरपदा स्वयंवर का मंचन किया। जिसको देख दर्शक पौराणिक संस्कृति से पुनः रुबरु हुए। मंचन में जहाँ एक ओर राजा द्रुपद की सभा में राजकुमारी द्रौपदी का स्वयंवर रचाया जाता है। जिसमें कौरव दल से कर्ण के द्वारा मत्स्य भेदने से रोका जाता है और कुंती पुत्र अर्जुन द्वारा मत्स्य भेद किया जाता है। द्रौपदी वरमाला अर्जुन को पहनाती है इस लोकनाट्य को गढ़वाली भाषा में मंचन किया गया। जिसके लेखक श्री अंकित रावत है। कार्यक्रम की शुरुआत में नगर निगम द्वारा सभी कलाकारों का साल भेट कर सम्मानित किया गया। लोकनाट्य मंचन में युधिष्ठिर की भूमिका में शेखर,भीम का अभिनय अभिनाश, कुंती शिवानी, द्रौपदी संध्या, रूपैणा दीक्षा, अर्जुन नितिन, नकुल प्रवीण, सहदेव अर्जुन राणा रहे।वही कौरव पक्ष में दुर्योधन मनीष बडोनी, दुशासन रितिक,कर्ण मदन राणा, शकुनि धर्म सिंह ने निभाई,नाटक के मंचन में गायन अंकित रावत, अंजलि,बीना देवी, कृष्णा रावत, अंकित कठैत रहे।दुरपद की भूमिका भरत पटवाल, एवं कृष्ण की भूमिका में आशुतोष रहे। समस्त कलाकार बंधुओं का धन्यवाद नगर निगम द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कण्डारी, प्रकाश चमोली, जसपाल सिंह गुसाईं, प्रदीप नयाल व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले में बच्छणस्यूॅ मन्डाण ग्रुप की दुरपदा स्वयंवर लोकनाट्य का मंचन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









