केदारनाथ उपचुनाव को लेकर शान्तिपूर्ण मतदान जारी, ध्रुवनगर के 85 परिवारों ने किया वोट का बहिष्कार
1 min read20/11/2024 12:24 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि।
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव आज सुबह 8 बजे से शान्तिपूर्ण ढंग से आरम्भ हो गया है। कुछ जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान में एक घंटा की देरी हुई। अन्य जगहों पर सामान्य रूप से मतदान चल रहा, 11बजे तक 17.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है। केदारनाथ विधानसभा में 173 मतदेय स्थल हैं। चुनाव आयोग द्वारा 18 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज सुबह अगस्त्यमुनि गल्स कॉलेज में महिलाओं द्वारा संचालित पिंक बूथ का निरीक्षण किया जहाँ पर महिलाओं द्वारा शान्तिपूर्ण रूप से मतदान करवाया जा रहा है।केदारनाथ विधानसभा के मतदाता इस बार रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे गम्भीर मुद्दों पर वोट देते नजर आ रहे हैं। वही परकण्डी के ध्रुवनगर में अनुसूचित जाति के 85 परिवारों ने वोट का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है।
Advertisement

Advertisement

डा सौरभ गहरवार, जिला निर्वाचन अधिकारी रूद्रप्रयाग ने बताया कि केदारनाथ उप चुनाव में 173 मतदान स्थल हैं। जिसमें 90 हजार, 8 सौ 75 कुल मतदाता हैं। जिसमें 44 हजार 7 सौ 65 पुरुष तथा 45 हजार 7 सौ 75 महिला मतदाता शामिल हैं। वही केदारनाथ विधान सभा में 02 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उधर नोडल कार्मिक डॉ जी एस खाती ने बताया कि सभी जगहों पर शांतिपूर्ण रूप से मतदान किया जा रहा। कुछ जगहों पर तकनीकी दिक्कतों के कारण मतदान देर से हुआ किन्तु अब किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
Read Also This:
Advertisement

अक्षय प्रहलाद कोंडे, एसपी रुद्रप्रयाग के अनुसार – सुरक्षा के लिहाज़ से भी व्यवस्थायें चाक चौबंद हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा के प्रबल इंतजाम किए गए हैं । विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल सहित सहायक बल की तैनाती की गयी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से 02 जोन व 27 सेक्टरों म विभाजित किया गया है। चुनाव ड्यूटी में 01 राजपत्रित अधिकारी, 09 निरीक्षक, 36 उपनिरीक्षक, 21 अपर उपनिरीक्षक, 100 मुख्य आरक्षी, 168 आरक्षी, 40 महिला आरक्षी, 188 होमगार्ड्स, 210 पीआरडी, 1 कम्पनी पीएसी व 3 कम्पनी अर्द्ध सैन्य बल की लगी हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ उपचुनाव को लेकर शान्तिपूर्ण मतदान जारी, ध्रुवनगर के 85 परिवारों ने किया वोट का बहिष्कार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129