उत्तराखंड को मिली चार केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
1 min read07/12/2024 5:49 am
दस्तक पहाड न्यूज।।देहरादून। ।
उत्तराखंड को शीघ्र ही चार केंद्रीय विद्यालय मिलने जा रहे है। बता दें केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस फैसले से 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन होगा। 28 नये नवोदय विद्यालय भी खोले जाएंगे।
Advertisement

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य को चार केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय के अंतर्गत उत्तराखंड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।इस निर्णय के लिए समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। इन स्कूलों को ₹5,872.08 करोड़ (लगभग) की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा, जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे।यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड को मिली चार केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129