तल्लानागपुर पट्टी के कोल्लू–भन्नू गांव में आयोजित पांडव लीला में हुआ अर्जुन–नागार्जुन युद्ध, मुग्ध होकर देखती रही भीड़
1 min read
09/12/20249:10 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।चोपता।। रुद्रप्रयाग जनपद की तल्लानागपुर पट्टी के कोल्लू – भन्नू में आयोजित पांडव लीला में सोमवार दोपहर गैंडा कौथीग का मंचन किया गया। इस दौरान अर्जुन – नागार्जुन युद्धअर्जुन – नागार्जुन युद्ध आकर्षण का केंद्र रहा। गैंडा कौथीग के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
कोल्लू गांव में 26 दिवसीय पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पाण्डव नृत्य के 25वें दिन पाण्डव पाश्वाओ पर पाण्डव अवतरित हुए। जिनके दर्शन कर ग्रामीण अविभूत हुए। इस दौरान गांव में आई धियाणिया भावुक होती दिखी। पाण्डव नृत्य देखने को लोग घरों की छतों पर बैठे रहे। पाण्डव नृत्य के बाद गैंडा कौथिग का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांवों से बड़ी संख्या में महिला, बुजुर्ग, युवा कौथीग देखने पहुंचे। इस दौरान बाध्य यंत्रों की थाप पर सुंदर पांडवाणी का श्रवण कराया गया। जबकि महाभारतकालीन कथा का वृतांत दर्शकों को सुनाया गया। महाभारतकालीन कथा के अनुसार नागमल द्वारा नागलोक में गैंडे के साथ नृत्य करने का दृश्य दिखाया गया। इसी दौरान अर्जुन द्वारा गैंडे का वध किया गया। नाराज नागमल द्वारा गैंडा मारने वाले को इसका प्रतिफल दिखाने का निश्चय किया गया। जिसके बाद कुछ समय के लिए अर्जुन मूर्क्षित हो गए। इस दौरान चारों ओर देवी देवता अवतरित हुए।
पाण्डव नृत्य में पहुंचे क्षेत्रीय नेता व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि ये हमारी परंपराएं हैं, जो युगयुगांतर से चली आ रही हैं। कहा कि नौजवान इन परम्पराओं से जुड़ रहे हैं, जो भविष्य के लिए अच्छा संदेश है। कार्यक्रम में दीप सिंह राणा, कमलेश बर्त्वाल, कुलदीप राणा, शिव सिंह राणा, जगमोहन सिंह राणा, दलबीर सिंह राणा, भरत सिंह राणा, सुजान सिंह राणा, सुनील सिंह राणा, कुशाल सिंह राणा, गजे सिंह राणा, जोध सिंह राणा, सूरज पाल सिंह नेगी, मानवेन्द्र सिंह सजवाण, महेंद्र सिंह राणा, लखपत सिंह राणा, धीर सिंह बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
तल्लानागपुर पट्टी के कोल्लू–भन्नू गांव में आयोजित पांडव लीला में हुआ अर्जुन–नागार्जुन युद्ध, मुग्ध होकर देखती रही भीड़
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज।।चोपता।। रुद्रप्रयाग जनपद की तल्लानागपुर पट्टी के कोल्लू – भन्नू में आयोजित पांडव लीला में सोमवार दोपहर गैंडा कौथीग का मंचन किया
गया। इस दौरान अर्जुन – नागार्जुन युद्धअर्जुन – नागार्जुन युद्ध आकर्षण का केंद्र रहा। गैंडा कौथीग के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
कोल्लू गांव में 26 दिवसीय पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पाण्डव नृत्य के 25वें दिन पाण्डव पाश्वाओ पर पाण्डव अवतरित हुए। जिनके दर्शन कर ग्रामीण
अविभूत हुए। इस दौरान गांव में आई धियाणिया भावुक होती दिखी। पाण्डव नृत्य देखने को लोग घरों की छतों पर बैठे रहे। पाण्डव नृत्य के बाद गैंडा कौथिग का आयोजन
किया गया। इस मौके पर गांवों से बड़ी संख्या में महिला, बुजुर्ग, युवा कौथीग देखने पहुंचे। इस दौरान बाध्य यंत्रों की थाप पर सुंदर पांडवाणी का श्रवण कराया
गया। जबकि महाभारतकालीन कथा का वृतांत दर्शकों को सुनाया गया। महाभारतकालीन कथा के अनुसार नागमल द्वारा नागलोक में गैंडे के साथ नृत्य करने का दृश्य दिखाया
गया। इसी दौरान अर्जुन द्वारा गैंडे का वध किया गया। नाराज नागमल द्वारा गैंडा मारने वाले को इसका प्रतिफल दिखाने का निश्चय किया गया। जिसके बाद कुछ समय के
लिए अर्जुन मूर्क्षित हो गए। इस दौरान चारों ओर देवी देवता अवतरित हुए।
पाण्डव नृत्य में पहुंचे क्षेत्रीय नेता व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि ये हमारी परंपराएं हैं, जो युगयुगांतर से चली आ रही हैं। कहा कि
नौजवान इन परम्पराओं से जुड़ रहे हैं, जो भविष्य के लिए अच्छा संदेश है। कार्यक्रम में दीप सिंह राणा, कमलेश बर्त्वाल, कुलदीप राणा, शिव सिंह राणा, जगमोहन सिंह
राणा, दलबीर सिंह राणा, भरत सिंह राणा, सुजान सिंह राणा, सुनील सिंह राणा, कुशाल सिंह राणा, गजे सिंह राणा, जोध सिंह राणा, सूरज पाल सिंह नेगी, मानवेन्द्र सिंह
सजवाण, महेंद्र सिंह राणा, लखपत सिंह राणा, धीर सिंह बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।