कार्तिक स्वामी जाने के लिए रूद्रप्रयाग, चमोली निवासियों को नहीं लगेगा शुल्क, कार्तिकेय-कनकचौरी ग्राम पारिस्थितिकीय पर्यटन समिति का गठन
1 min read10/12/2024 2:16 pm
दीपक बेंजवाल।।दस्तक पहाड न्यूज।।
अगस्त्यमुनि।। रूद्रप्रयाग जनपद की पहली पर्यावरण विकास समिति कार्तिकेय-कनकचौरी ग्राम पारिस्थितिकीय पर्यटन समिति का गठन कर दिया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर की उपस्थिति में आयोजित बैठक में 07 सदस्यीय पर्यटन समिति का गठन किया गया है। समिति प्राकृतिक संसाधन, जैव-विविधता, पारिस्थिकीय तंत्र की सुरक्षा करने के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण करने का कार्य करेगी। इसमें अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, सदस्य रमेश सिंह, मनोज, विनोद सिंह, सुरजी देवी, धनवंती देवी तथा कोषाध्यक्ष भरत सिंह को मनोनीत किया गया।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि कार्तिक स्वामी, नैनादेवी आरक्षित संरक्षित वन क्षेत्र में पारिस्थितिकी पर्यटन के मध्यनजर तथा वनों की सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु पर्यावरण विकास समिति का गठन किया गया है। समिति के द्वारा इकोफ्रेंडली कार्य किये जायेगे एवं स्थानीय रोजगार के साथ साथ आजीविका संवर्धन के नए आयाम खुलेंगे। साथ ही बर्ड वाॅचिंग, ट्रेकिंग जैसे कार्य भी किए जाएंगे। समिति के मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधन, जैव-विविधता, पारिस्थिकीय तंत्र की सुरक्षा करने के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण करने का कार्य करने, सतत विकास तथा इको फ्रेंडली तंत्र को बढ़ावा देना, पारिस्थिकी पर्यटन के द्वारा स्थानीय आजीविका तथा रोजगार को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को सुनिश्चित करना, वन एवं वन्यजीव प्रबंधन में जन सहभागिता एवं भागीदारी सुनिश्चित करना, बर्ड वाॅचिंग के द्वारा पारिस्थिकीय पर्यटन को बढावा देना, स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करना आदि शामिल हैं।
समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि समिति स्थानीय आजीविका तथा रोजगार को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को सुनिश्चित करेगी। वही समिति ने कार्तिक स्वामी आने वाले रूद्रप्रयाग जनपद के सभी और चमोली जनपद के कुछ गाँवों के निवासियों पर प्रवेश शुल्क न लेने का निर्णय लिया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कार्तिक स्वामी जाने के लिए रूद्रप्रयाग, चमोली निवासियों को नहीं लगेगा शुल्क, कार्तिकेय-कनकचौरी ग्राम पारिस्थितिकीय पर्यटन समिति का गठन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129