उत्तराखंड: पहाड़ के तरुण मंमगाई बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
1 min read16/12/2024 10:03 am
दस्तक पहाड न्यूज।। मेहलचौरी (गैरसैंण) विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत कुनीगाड क्षेत्र के कोठा गांव निवासी तरुण मंमगाई के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में गौरवपूर्ण खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।गत शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड में तरुण के अफसर बनने का समाचार मिलते ही,गांव में परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।कोठा गांव में जन्मे तरुण गांव से सेना में अफसर बनने वाले दूसरे युवा हैं,जबकि परिवार के भाई संजय मंमगाई सेना में मेजर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।तरुण के पिता महेशानंद ममगाई सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं,माता रेखा देवी ग्रहणी के रूप में घर संभालती हैं।छोटी बहन कृति मंमगाई मेडिकल की तैयारी कर रही है.76 वर्षीय दादा मोहन दत्त मंमगाई बीआरओ से सेवानिवृत्त होकर गांव में ही रहते हैं।
Advertisement

Advertisement

तरुण की शुरुआती पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली व इंटरमीडिएट की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल मऊ,इंदौर,मध्य प्रदेश से हुई है।जिसके बाद कंप्यूटर साइंस से बीटेक भी किया,लेकिन सेना में जाने की दृढ़ इच्छा शक्ति से प्रेरित तरूण जब पहले दो प्रयासों में सफल नहीं हुए तो एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ तीसरे प्रयास में जुट गए,उनके कठिन परिश्रम का परिणाम उन्हें सेना में अधिकारी बनने के रूप में मिला है. 2 वर्ष पूर्व गांव में भंडारे में शामिल होना आए तरुण ने तब गांव के देवी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन कर सेना में सेवा करने की मन्नत मांग कर,आशीर्वाद लिया था।
Read Also This:
Advertisement

तरूण के पिता महेशानंद मंमगाई ने बताया की परिवार के सैन्य माहौल ने हमेशा तरुण को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया।तरुण के चाचा मीडियाकर्मी विजय मंमगाई ने बताया की तरूण के अंदर,सेना में जाने का जो जुनून था,जिसे उसने अपनी लगन और मेहनत के बल पर साकार कर दिखाया है।तरूण के भारतीय सेना में अफसर बनने पर गैरसैंण के पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष राजेंद्र शाह, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, कुनीगाड क्षेत्र के प्रधान लीलाधर जोशी,प्रेम बल्लभ जोशी,व्यापार संघ मेहलचौरी के मोहन नेगी,सुरेश बिष्ट आदि ने खुशी जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड: पहाड़ के तरुण मंमगाई बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129