बाबासाहेब के अपमान पर पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
1 min read20/12/2024 2:42 pm
हरीश गुसांई।।अगस्त्यमुनि।। बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने उनसे माफी मांगने तथा त्याग पत्र देने की मांग को लेकर ब्लॉक कार्यालय में धरना दिया। ब्लॉक कार्यालय अगस्त्यमुनि में डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के नीचे धरना दिया। पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में धरना देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, अमित शाह इस्तीफा दो, जैसे नारे लगाये। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि संविधान निमा्रता डॉ अम्बेडकर पर गृह मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी के बाबजूद प्रधान मंत्री मोदी ने भी चुप्पी साध ली है। यह भाजपा का चाल और चरित्र दर्शाता है। गृह मंत्री के मुख से निकले बोल भाजपा की पिछड़ों के प्रति मानसिकता को दिखाता है। भाजपा संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर की गरिमा को नष्ट कर रही है कांग्रेसी इस मामले में चुप्प नहीं रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि गृह मंत्री द्वारा डॉ अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी संविधान और लोकतन्त्र का अपमान है। कहा कि कांग्रेस जन संविधान और बाबा साहेब के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चन्द्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह रावत, वीरपाल रावत, पूर्व प्रधान कुंवर लाल आर्य, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, विजय चमोला, रजनी रावत, उमा कैन्तुरा, गीता मलासी, निवर्तमान सभासद भूपेन्द्र भण्डारी, व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री मोहन रोतेला, रोहित रावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बाबासाहेब के अपमान पर पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129